अमेरिका से चीन होते हुए लश्कर तक पहुंचा GoPro कैमरा, तृणमूल भवन खाली करने का नोटिस, टॉप-5 – Hindustan Hindi News

Top News Today: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले का विस्तृत आरोपपत्र दाखिल कर दिया है, लेकिन जांचकर्ता अब अमेरिका निर्मित GoPro कैमरा चीन होते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों तक कैसे पहुंचा, इस पूरी ग्लोबल सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटे हैं। इधर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। अब पार्टी के अस्थायी मुख्यालय ‘तृणमूल भवन’ को लेकर नया संकट खड़ा हो गया है। कोलकाता के ईएम बाइपास के पास एपी कैनाल साउथ रोड स्थित बहुमंजिला इमारत के मालिक मनोतोस साहा उर्फ मोंटू साहा ने पार्टी को दो महीने के अंदर कार्यालय खाली करने का नोटिस थमा दिया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
पहलगाम आतंकी हमले के मामले में विस्तृत आरोपपत्र दाखिल करने के बावजूद राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) अब उस वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने में जुटा है, जिसमें अमेरिका निर्मित गोप्रो कैमरा चीन होते हुए लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों तक कैसे पहुंचा। पिछले साल जुलाई में दाचीगाम जंगलों में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास बरामद उच्च गुणवत्ता वाले गोप्रो कैमरे ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को साजो-सामान उपलब्ध कराने वाले रैकेट की जांच को नई दिशा दी है। जांचकर्ताओं का मानना है कि आतंकी संगठन अब हमलों को रिकॉर्ड कर प्रचार और मनोवैज्ञानिक युद्ध के लिए इन कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार और सत्ता से बाहर होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब पार्टी के अस्थायी मुख्यालय तृणमूल भवन को भी खाली करने का नोटिस मिल गया है। कोलकाता के ईएम बाइपास स्थित बहुमंजिला इमारत के मालिक मनोतोस साहा (मोंटू साहा) ने पार्टी को दो महीने के अंदर कार्यालय खाली करने का नोटिस जारी किया है। 2022 में तपसिया स्थित स्थायी मुख्यालय के पुनर्निर्माण के दौरान दो साल के लिए किराए पर ली गई यह इमारत बाद में एक्सटेंड भी की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का 12 दिनों बाद दूसरे पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में फंदे से लटकी हालत में मिली ट्विशा का अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि देने पहुंचे परिजन भावुक होकर रो पड़े। परिवार ने बताया कि भोपाल AIIMS के पहले पोस्टमॉर्टम से संतुष्ट न होने के कारण दूसरा पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट में ट्विशा की ऊंचाई 5 फीट 7 इंच बताई गई, जबकि वास्तविक ऊंचाई 5 फीट 7.3 इंच थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा शुक्रवार को दूसरे पोस्टमॉर्टम की अनुमति मिलने के बाद शव को मोर्चरी से निकालकर शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की फलता सीट पर भाजपा ने एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर लिखा कि फलता में आज पुनर्मतगणना हो रही है। दोपहर तीन बजे तक 21 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जबकि 4 मई को इसी समय केवल 2-4 राउंड ही हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस दिनों में 1000 से ज्यादा TMC कार्यकर्ताओं को उनके घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और आचार संहिता के बावजूद TMC कार्यालयों में तोड़फोड़ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें; NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का हमला
NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक रोकने के लिए फुलप्रूफ सिस्टम नहीं बन जाता। रविवार को एक्स पर हैदराबाद में NSUI के प्रदर्शन का वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि देश के लाखों युवा सड़कों पर हैं, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर है, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं। सरकार जवाब देने की बजाय बचने में लगी है। पढ़ें पूरी खबर…
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News