जोधपुर आईजी ने भारत-पाक सीमा का दौरा किया: 45 डिग्री तापमान में जवानों का हौसला बढ़ाया, सुरक्षा जांची – Dainik Bhaskar

जोधपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह और फलोदी एसपी सतनाम सिंह ने नोख उप तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। उन्होंने भीषण गर्मी और करीब 45 डिग्री तापमान के बीच सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
आईजी सत्येंद्र सिंह ने जवानों का मुंह मीठा करवाया और कहा कि 45 डिग्री तापमान में देश की सीमाओं की रक्षा करना सबसे बड़ा राष्ट्र धर्म है। उन्होंने जवानों के साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे पूरी निष्ठा से देश सेवा में जुटे हुए हैं।
दौरे के दौरान अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र की चौकियों का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने सीमा से सटे प्रथम गांव जालुवाला में ग्रामीणों से संवाद किया और क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा।
इस पूरे दौरे के दौरान नोख थाना प्रभारी मांगीलाल विश्नोई भी अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भ्रमण और सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला। आईजी ने जोर दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका महत्वपूर्ण है और पुलिस व आमजन के समन्वय से ही शांति व सुरक्षा मजबूत होगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News