होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अब ईरान ने भी दे दी 'गुड न्यूज', सुलझ गया पश्चिम एशिया का संकट? – Hindustan Hindi News

पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच शांति समझौते को लेकर अब सकारात्मक संदेश मिल रहे हैं। अमेरिका द्वारा लगातार इस बात के संकेत दिए जा रहे हैं कि ईरान के साथ शांति वार्ता में जल्द ही कोई अच्छी खबर आ सकती है। इसी बीच अब तेहरान ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जल्दी ही होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाज युद्ध पूर्व की स्थिति में आ सकते हैं। हालांकि, तेहरान की तरफ से इसके लिए 30 दिनों की टाइमलाइन दी गई है।
एक्सियोस द्वारा अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों देशों के बीच में 60 दिन के युद्धविराम विस्तार पर सहमति बन रही है। इस दौरान होर्मुज को फिर से खोला जाएगा और उस पर युद्ध पूर्व की स्थिति रहेगी। इसका मतलब है कि ईरान द्वारा इस पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा। अब ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि दोनों देशों के बीच होने वाले संभावित शांति समझौते में होर्मुज को फिर से खोलने पर सहमति बनी है। हालांकि इसे युद्ध पूर्व वाली स्थिति में जाने के लिए करीब 30 दिनों का समय लगेगा।
इसके साथ ही तस्नीम ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस्लामिक सरकार ने अपने अमेरिकी समकक्षों के सामने इस प्रस्ताव को रखा है कि जितने जल्दी अमेरिका अपना होर्मुज ब्लाकेड हटा लेगा, उतने ही जल्दी होर्मुज फिर से शुरू हो जाएगा।
ईरान की तरफ से बयान आने से पहले भारत में मौजूद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ईरान के साथ चर्चा जारी है। आने वाले कुछ घंटो में ही समझौते का ऐलान हो सकता है। नई दिल्ली में विदेश मंत्री जयशंकर के साथ मीडिया का सामना कर रहे रूबियो ने कहा, “मुझे लगता है कि शायद अगले कुछ घंटों में दुनिया को अच्छी खबर मिल सकती है।” हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने ईरान को लेकर अमेरिका के पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि किसी भी समझौते में ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दिया जाएगा।
इससे पहले एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा प्रस्तावित शांति समझौते को फिलहाल ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा देखा जा रहा है। अगर यहां से यह पारित हो जाता है, तो इसे अंतिम मुहर के लिए सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मुजतबा खामेनेई के पास ले जाया जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही दोनों देशों के बीच में यह समझौता हो सकता है।
ईरानी समाचार एजेंसी फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले इस समझौते में दोनों देशों ने कुछ प्रमुख मांगे मानने का फैसला किया है। इसमें सबसे अहम अमेरिका और उसके साथी तेहरान को यह भरोसा देंगे कि वह उसके ऊपर हमला नहीं करेंगे। इसके बदले में ईरान भी अमेरिकी सहयोगियों के ऊपर कोई हमला नहीं करेगा।
इसके अलावा 60 दिनों के युद्ध विराम पर भी चर्चा होगी, जिसे आगे बढ़ाया जाता रहेगा। इस समझौते के दौरान दोनों देश एक अहम समझौते कि दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा इस इस समझौते के दौरान ईरान होर्मुज से अपना ब्लाकेड हटाएगा और समुद्री बारूदी माइन्स को हटाने में साथ देगा। इसके बदले में अमेरिका होर्मुज के बाहर से अपनी नाकेबंदी हटाएगा और ईरान को कुछ प्रतिबंधों से छूट देता ताकि वह तेल बेच सके।
इसके अलावा ईरान के संवर्धित यूरेनियम और आगे कभी भी परमाणु हथियार न बनाने को लेकर भी बातचीत जारी है।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News