कान्स में ऐश्वर्या के लुक का उड़ाया मजाक, सपोर्ट में उतरीं कंगना, ट्रोल्स से बोलीं- खुद क्या लाए वो दिखाओ – AajTak

Feedback
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाकर वहां की रौनक बढ़ाती हैं. उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता है. पिछले दो दशक से ऐश्वर्या कान्स में जाकर अपना जलवा बिखेर रही हैं. उनकी उम्र भले ही बढ़ रही हो, मगर एक्ट्रेस का चार्म बिल्कुल कम नहीं हुआ है. 
इस साल भी ऐश्वर्या ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरा. लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें वहां देखकर ट्रोल करना शुरू किया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए बॉडी शेमिंग करने से लेकर बोटॉक्स-फिलर वाले चेहरे और बढ़ती उम्र की बातें लिखी गईं. ऐश्वर्या को ये सारी ट्रोलिंग हर साल झेलनी पड़ती है. हालांकि इस बार उनके सपोर्ट में एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत खड़ी नजर आई हैं. 
ट्रोल्स पर बरसीं कंगना
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए उन लोगों को फटकारा है, जो ऐश्वर्या के लुक्स और उनकी उम्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं. उन्होंने एक्ट्रेस के कान्स लुक का फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या को खूबसूरत और शानदार बताया. इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘फैशन और स्टाइल अपनी खुद की अभिव्यक्ति है. ये आपके जीवन और नजरिए का अपना तरीका है.’
कंगना ने आगे कहा कि ऐश्वर्या कान्स में किसी को कुछ साबित करने या खुश करने नहीं गईं. इसलिए जो उन्हें ट्रोल कर रहा है, वो खुद पर पहले ध्यान दें. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘किसी भी महिला को किसी के लिए कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है. ऐश बहुत अच्छी लग रही हैं. जिन लोगों को उन्हें इस रूप में नहीं देखना है, तो आप खुद क्या लेकर आए हो, वो दिखाओ ना?? वो आपको खुश करने के लिए यहां नहीं आई हैं. वो शानदार हैं. अगर आप रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने के आदी नहीं हो, तो अब आदत डाल लो.’ 
A post shared by Grégory Kapriélian (@greg_on_the_red_carpet)
कान्स में ऐश्वर्या की दीवानगी हर साल देखी गई है. कई लोग एक्ट्रेस के पास फोटो-वीडियो निकालने आते हैं. ऐश्वर्या भी अपनी बेटी आराध्या के साथ मिलकर फैंस को अच्छे से ग्रीट करती हैं और उनकी इच्छा पूरी करती हैं. इस साल तो ऐश्वर्या की लाडली बेटी आराध्या ने भी कान्स रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया. लाल ड्रेस में वो अपनी मां के साथ नजर आईं, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News