—विज्ञापन—
WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में फैंस को सात मुकाबले देखने को मिले. जॉन सीना ने शो की शुरुआत की. उन्होंने होस्ट की भूमिका निभाई. इसके अलावा नए चैंपियन भी फैंस को मिले. चैंपियनशिप में अब बदलाव हो गया है. दर्शकों को इस चीज की बहुत उम्मीद थी. खैर सबसे बड़ा सरप्राइज पहले दिन पेज ने दिया. उन्होंने धमाकेदार वापसी कर सभी का दिल जीत लिया. किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो मेगा इवेंट में नज़र आएंगी. उन्होंने वापस कर टाइटल भी अपने नाम किया.
हाल ही में खबर सामने आई थी कि पेज ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. पिछले कुछ महीनों से उनकी वापसी की अफवाहें सामने आ रही थीं. पेज ने WrestleMania 42 नाइट-1 में धमाकेदार एंट्री कर अपने फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया है.
लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप बैला ट्विंस, बेली-लायरा वैल्किरिया और एलेक्सा ब्लिस-शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड की. मैच में निकी बैला ने कहा कि वो इंजरी के कारण रेसलिंग नहीं कर सकती हैं. इसके बाद उन्होंने पेज का नाम लेकर उन्हें अपनी जगह दी.
पेज और ब्री बैला ने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में बढ़िया काम किया. मैच के अंत में रिंग के बाहर शार्लेट फ्लेयर के ऊपर बैशाखी से निकी बैला ने हमला किया. इसका फायदा रिंग में पेज ने उठाया. उन्होंने एलेक्सा को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. इस तरह ब्री और पेज नई चैंपियन बन गईं.
पेज ने लंबे समय बाद WWE में वापसी की है. पेज 2022 में WWE से चली गई थीं. उन्होंने कुछ कारणों से WWE छोड़ दिया था. कंपनी में उनका करियर शानदार रहा. पेज ने हमेशा कहा कि उनके लिए WWE का रास्ता हमेशा खुला रहा है. ट्रिपल एच ने भी उनकी कई बार तारीफ की है.
पेज ने करीब 8 साल बाद WWE में इन-रिंग एक्शन में वापसी की है. उन्हें गर्दन की इंजरी की वजह से काफी परेशान की सामना करना पड़ा था. पेज ने आते ही टाइटल अपने नाम किया. अब WWE का वुमेंस डिवीजन और ज्यादा मजबूत हो गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in