ट्विशा-दीपिका के बाद अब जयपुर की अनु मीणा चर्चा में, CCTV फुटेज से खुल रहे राज – AajTak

Feedback
ट्विशा और दीपिका के बाद अब जयपुर में मानसरोवर की अनु मीणा का मामला सुर्खियों में है. अनु की मौत को पहले आत्महत्या माना गया था, लेकिन अब सामने आए CCTV फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग्स ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. फुटेज में XEN अधिकारी गौतम मीणा अपने बच्चे के सामने ही अनु के साथ मारपीट करता और घर में तोड़फोड़ करता दिखाई दे रहा है.
दरअसल, यह मामला 7 अप्रैल 2026 का बताया जा रहा है. हाल ही में अनु के मोबाइल से कुछ अहम वीडियो, रिकॉर्डिंग्स और अन्य सबूत सामने आने के बाद पीहर पक्ष ने मुहाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. मृतका के भाई नीरज मीणा ने पति गौतम मीणा पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मानसिक रूप से परेशान करने और लगातार हिंसा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
यह भी पढ़ें: पति से मैराथन पूछताछ और दूसरी ऑटोप्सी… कब सुलझेगी ट्विशा शर्मा के रहस्यमय मौत की गुत्थी?
परिवार का कहना है कि अनु कई बार वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए अपनी जान को खतरा होने की बात कह चुकी थी. वह अक्सर पति की गाली-गलौज और मारपीट के वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेती थी, ताकि भविष्य में सच सामने आ सके.
अनु मीणा
मोबाइल रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट बने अहम सबूत
आरोप है कि गौतम मीणा घंटों तक अनु को अपशब्द कहता, डराता-धमकाता था और अनु रोते हुए घर बचाने की कोशिश करती रहती थी. परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि एक घटना में आरोपी पति ने घर में गैस छोड़कर परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी.
पीड़ित परिवार ने पैसों के ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं. परिवार का दावा है कि अनु लगातार प्रताड़ना झेल रही थी और कई बार उसने अपने साथ हो रही हिंसा की जानकारी मायके वालों को दी थी.
बेटी को खो चुकी मां ने रोते-बिलखते बताया कि अनु का पति रोज शराब पीकर घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था. बाद में माफी मांगकर मामला शांत कर देता था. मां के अनुसार आखिरी बार करवा चौथ पर अनु मायके आई थी.
करवा चौथ के बाद नहीं हो पाई ठीक से बात
परिजनों के मुताबिक, करवा चौथ के दिन अनु ने अपनी भाभी से खाना पैक करवाया था और कहा था कि वह ससुराल जाकर पति के साथ व्रत खोलेगी. इसके बाद वह बच्चों को लेकर हंसते हुए ससुराल लौट गई, लेकिन उसके बाद परिवार की उससे ठीक से बात तक नहीं हो पाई.
शुरुआत में पुलिस ने इसे सामान्य आत्महत्या का मामला माना था, लेकिन अब सामने आए वीडियो, रिकॉर्डिंग्स और अन्य सबूतों के बाद जांच तेज कर दी गई है. मामले की जांच कर रहे एसीपी आदित्य काकडे के मुताबिक पुलिस CCTV फुटेज, कॉल डिटेल्स और बैंक ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड समेत कई अहम पहलुओं की जांच कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News