Jio Hotstar पर ट्रेंड कर रहे टॉप 8 टीवी शो, नंबर 1 पर छाया ‘उर्फी जावेद’ का ये शो, देखें पूरी लिस्ट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
  Top Trending Shows on Jio Hotstar: आजकल Jio Hotstar पर ये 8 टीवी शोज ट्रेंड कर रहे हैं. इन सभी शोज में सबसे ऊपर उर्फी जावेद का ये धांसू शो है. अगर आप भी कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो इन 8 ऑप्शन्स में से कुछ अच्छा चुन सकते हैं.  
इस वक्त Jio Hotstar पर उर्फी जावेद और निया शर्मा का शो MTV Splitsvilla X6 सबसे टॉप पर छाया हुआ है. इस बार “प्यार बनाम पैसा” का रोमांच के साथ शो में ट्विस्ट लाया जा रहा है, जिसको लेकर लोग खूब उत्साहित हैं.
यह एक कुकिंग शो है, जो कि Jio Hotstar पर तगड़ा वायरल है. शो के होस्ट भारती सिंह का मजाकिया अंदाज लोगों को हंसा हंसा कर लोट पोट कर देता है. इस कुकिंग कॉमेडी शो ने अपनी शानदार IMDb रेटिंग के साथ दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है.
यह सीरीज हाल ही में Jio Hotstar पर रिलीज हुई है, जिसके बाद यह लगातार ट्रेंड कर रही है. इसमें मेरिटल रेप के बारे में दिखाया गया है, जो एक बड़ा सामाजिक मुद्दा है. इसमें परिवार, रिश्तों और भावनाओं की गहरी कहानी है. दर्शक कहानी से जुड़ जाते हैं.
विजय सेतुपति की फिल्म Kaattaan हाल ही में Jio Hotstar पर आई. यह एक डार्क थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कटे हुए सिर और खतरनाक कहानी आपका दिमाग हिला देंगे. अगर आपको भी डरावनी या खून खराबे से भरी कहानियां पसंद है, तो यह फिल्म पर्फेक्ट है.
यह फिल्म Jio Hotstar पर काफी ट्रेंड कर रही है. इसके मुख्य किरदार में कॉमेडियन कपिल शर्मा है, जिनकी फिल्म में कई सारी पत्नियां होती हैं. ये मजेदार कॉमेडी फिल्म है, जिसे देखकर आप हंसी से लोट पोट हो जाएंगे.
यह सीरीज क्रिकेट और उससे जुड़े क्राइम के इर्द गिर्द घूमती है. Jio Hotstar पर यह सीरीज काफी लोकप्रिय हो रही है. अगर आप भी बड़े वाले क्रिकेट या स्पोर्ट्स फैन हैं तो यह सीरीज आपको पसंद आ सकती है. हर सीन के बाद सस्पेंस आपको चौंका देगा.
साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म Rajasaab काफी ट्रेंड कर रही है. इसका ट्रेडिशनल और मॉर्डन स्टाइल फिल्म को खास बनाता है. फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त भी हैं, जिसकी एक्टिंग से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिस पर लोगों के अच्छे रिएक्शन सामने आ रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News