10-10 लाख मिलने का रास्ता साफ, समस्तीपुर में 372 युवाओं को रोजगार के लिए मिलेंगे रुपये – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
समस्तीपुर में बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत 372 युवाओं का चयन हुआ है, जिन्हें स्वरोजगार के लिए 10-10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह योजना जि …और पढ़ें
पूरी योजना के जरिए जिले में कुल 37 करोड़ 20 लाख रुपये का निवेश किया जाएगा। प्रतीकात्मक फोटो
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Bihar Udyami Yojana: बिहार के समस्तीपुर जिले में स्वरोजगार को पंख लगाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उद्योग विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है।
बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत इस साल जिले के 372 आवेदकों का चयन किया गया है। इन सभी चयनित लाभुकों को अपना नया व्यवसाय शुरू करने या पुराने काम को बढ़ाने के लिए अधिकतम 10-10 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विभाग के मुताबिक, इस पूरी योजना के जरिए जिले में कुल 37 करोड़ 20 लाख रुपये का निवेश किया जाएगा। यह बड़ी धनराशि लाभार्थियों को एक साथ न देकर तीन अलग-अलग किश्तों में जारी की जाएगी, ताकि वे अपने बिजनेस को योजनाबद्ध तरीके से खड़ा कर सकें।
उद्योग विभाग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कंप्यूटर आधारित लॉटरी यानी रैंडमाइजेशन सिस्टम के जरिए इन 372 लाभार्थियों का औपबंधिक (प्रोविजनल) चयन किया है। फिलहाल यह सूची अंतिम नहीं है।
अब विभाग इन सभी आवेदकों के फॉर्म, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से स्क्रूटनी (जांच) करेगा। कागजातों के सही पाए जाने के बाद ही फाइनल लिस्ट को उद्यमी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अंतिम रूप से चुने गए सभी लोगों को व्यापार संभालने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
इस बार समस्तीपुर जिले के निर्धारित कोटे के तहत कुल 74 तरह के अलग-अलग बिजनेस प्रोजेक्ट्स के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई है।
मुख्य सूची के साथ-साथ विभाग ने 111 आवेदकों को वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षा सूची) में भी रखा है, ताकि मुख्य सूची के किसी आवेदक के बाहर होने पर उन्हें मौका मिल सके।
इस कल्याणकारी योजना में समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका दिया गया है:
इस योजना को लेकर समस्तीपुर के युवाओं और बेरोजगारों में भारी उत्साह है। जानकारों का मानना है कि इस कदम से जिले में न सिर्फ छोटे और मझोले उद्योगों (MSMEs) को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के सैकड़ों नए अवसर भी पैदा होंगे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News