किस दीवार पर भूलकर भी न लगाएं AC? ये गलती की तो बार-बार होगा खराब – News24 Hindi

—विज्ञापन—
AC खरीदते समय लोग फीचर्स और कीमत पर खूब ध्यान देते हैं, लेकिन इंस्टॉलेशन के समय सही दीवार चुनना भूल जाते हैं. यही छोटी गलती आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है और AC बार-बार खराब हो सकता है.अगर AC को गलत दीवार या गलत लोकेशन पर लगाया जाए, तो इसका असर सिर्फ कूलिंग पर ही नहीं बल्कि मशीन की लाइफ पर भी पड़ता है. उदाहरण के लिए, सीलन वाली दीवार पर AC लगाने से उसकी PCB तक खराब हो सकती है.
Hitachi के मुताबिक, AC हमेशा मजबूत और ठोस दीवार पर लगाना चाहिए, जो यूनिट का वजन और कंपन आसानी से सह सके. साथ ही दीवार सूखी होनी चाहिए और सामने कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए, ताकि हवा पूरे कमरे में सही से फैल सके.
अक्सर लोग सोचते हैं कि AC किसी भी दीवार पर लगाया जा सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. दीवार की लोकेशन AC की परफॉर्मेंस तय करती है. अगर दीवार पर नमी हो या उस पर सीधी धूप पड़ती हो, तो AC ज्यादा मेहनत करेगा और बिजली बिल बढ़ सकता है.
AC के लिए ऐसी दीवार चुनें जो मजबूत हो और इंडोर यूनिट का वजन सह सके. इसे फर्श से लगभग 8 फीट की ऊंचाई पर लगाना बेहतर माना जाता है. दीवार ऐसी जगह हो जहां आपका ज्यादा आना-जाना हो, न कि कमरे के किसी कोने में.
AC के सामने या नीचे कोई बड़ा फर्नीचर नहीं होना चाहिए, वरना ठंडी हवा का फ्लो रुक जाएगा. साथ ही मेंटेनेंस के लिए भी पर्याप्त जगह होनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से सर्विस हो सके.
जिस दीवार पर खिड़की हो, वहां AC लगाने से कंपन के कारण शोर हो सकता है. इसके अलावा, दीवार पूरी तरह सूखी होनी चाहिए सीलन वाली दीवार AC के लिए नुकसानदायक होती है.
AC को ऐसी दीवार पर न लगाएं, जहां सीधी धूप पड़ती हो या पास में किचन, चूल्हा या कोई अन्य हीट सोर्स हो. इससे AC के सेंसर सही तापमान नहीं पढ़ पाएंगे और मशीन ज्यादा बिजली खपत करेगी. (AI Generated Image)
AC के सामने कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए यह बात इंडोर और आउटडोर दोनों यूनिट पर लागू होती है. अगर आउटडोर यूनिट के सामने भी बाधा होगी, तो गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाएगी और कूलिंग कम हो जाएगी. (AI Generated Image)
जिस दीवार पर टीवी, मॉनिटर या नीचे फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हों, वहां AC नहीं लगाना चाहिए. AC से पानी टपकने का खतरा रहता है, जिससे ये डिवाइस खराब हो सकते हैं. साथ ही इन उपकरणों की गर्मी भी AC की परफॉर्मेंस को प्रभावित करती है. (AI Generated Image)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News