Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan – ABP News

Balochistan Rebellion Final Verdict: पाकिस्तान ने पूरी दुनिया में जो आतंक की फसल बोई थी, आज वो खुद उसे काटने को मजबूर हो चुका है। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा (Quetta Blast) में एक भीषण आत्मघाती हमला हुआ है, जिसने पाकिस्तानी सेना के होश उड़ा दिए हैं। क्वेटा कैंट से पाकिस्तानी सैनिकों को ले जा रही जाफरा एक्सप्रेस (Jaffar Express) को बलूच लिबरेशन आर्मी (Baloch Liberation Army – BLA) ने एक सोची-समझी फिदायीन साजिश के तहत निशाना बनाया, जिसमें 30 लोगों की मौत और 53 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कमांडर शहनाज बलोच (Commander Shahnaz Baloch) के नेतृत्व में BLA की महिला विंग पहली बार हथियारों के साथ सामने आई है। साल 1971 में बांग्लादेश के अलग होने के बाद, अब बलूचिस्तान भी पाकिस्तान के एनफोर्सड डिसअपीयरेंसेस (Enforced Disappearances) और आर्थिक शोषण के खिलाफ आर-पार की जंग लड़ रहा है। देखिए बलूचिस्तान के भूगोल, इतिहास और बगावत पर एबीपी न्यूज की यह स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट। 
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News