ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update – ABP News

Middle East Geopolitics Big Update: क्या अमेरिका और ईरान के बीच वाकई कोई ऐतिहासिक शांति समझौता होने जा रहा है, या फिर यह सिर्फ एक और युद्ध का बहाना है? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दावा किया है कि ‘Deal of the Century’ का ड्राफ्ट लगभग तैयार है और जल्द ही Strait of Hormuz को खोल दिया जाएगा। इस समझौते के लिए ट्रंप ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, सऊदी अरब के मोहम्मद बिन सलमान (MBS) और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान समेत 9 देशों के राष्ट्रप्रमुखों से बात की है। इस बीच, अपनी पुरानी बेइज्जती को भूलकर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर (Asim Munir) एक बार फिर इस मामले में ‘सरपंच’ बनकर मध्यस्थता का क्रेडिट लेने कूद पड़े हैं। लेकिन दूसरी तरफ, तेहरान से बड़ी खबर आ रही है कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान (Masoud Pezeshkian) ने ट्रंप के इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम (Enriched Uranium) अमेरिका को किसी कीमत पर नहीं सौंपेगा और देश की गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा। देखिए यह पूरी सनसनीखेज रिपोर्ट। 
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News