पंजाब के पटियाला जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गंडा खेड़ी थाना इलाके में रविवार को एक दंपति ने अपने तीन बच्चों को भाखड़ा नहर में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि परिवार किन हालात से गुजर रहा था और क्या उन्हें कोई धमकी या कर्ज से परेशानी तो नहीं थी।
मोहाली जिले के गांव मौजपुर निवासी हरप्रभजोत सिंह अपनी पत्नी जसविंदर कौर और तीन बच्चों 14 साल के एकमजोत सिंह, 12 साल की मुस्कान और 8 साल की राजवीर कौर के साथ भाखड़ा पुल पर पहुंचे थे। हरप्रभजोत सिंह ने पहले अपने तीनों बच्चों को नहर में धकेल दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ खुद भी नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पति-पत्नी को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, पानी के तेज बहाव के कारण तीनों बच्चे बह गए। आसपास के लोगों ने तुरंत गोताखोरों और पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद पांचों को नहर से बाहर निकाला गया। गोताखोरों ने तीनों बच्चों के शव नहर से बरामद कर लिए। हालांकि तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार किसी रिश्तेदार से परेशान चल रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर नहर पर पहुंचा और यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play