Feedback
यूरोप में पिछले 7 साल से रह रहे एक NRI का रेडिट पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विदेश में शानदार जिंदगी, अच्छी नौकरी और विदेशी नागरिकता मिलने के बावजूद उसने भारत लौटने की इच्छा जाहिर की है. उसकी पोस्ट ने उन लोगों को खास तौर पर रिलेट कराया है, जो विदेश में रहते हुए अकेलेपन और अपनेपन की कमी महसूस करते हैं.
‘Time Has Come’ टाइटल से लिखी गई पोस्ट में उस शख्स ने बताया कि उसने यूरोप में अपनी जिंदगी काफी हद तक सेट कर ली है. उसे विदेशी नागरिकता भी मिल चुकी है और जॉब भी अच्छी है. इसके बावजूद वह अब भारत वापस आने के बारे में सोच रहा है.उसने लिखा कि 7 साल यूरोप में रहने और विदेशी नागरिकता हासिल करने के बाद अब मैं भारत लौटने का प्लान बना रहा हूं.
हालांकि उसने माना कि यूरोप में उनकी जिंदगी अच्छी है, लेकिन वहां का अकेलापन अब उस पर भारी पड़ने लगा है.उसने लिखा कि मैं देखता हूं कि भारत की स्थिति हर दिन खराब हो रही है, लेकिन यूरोप का अकेलापन अब अंदर तक महसूस होने लगा है.
उसने यह भी बताया कि विदेश में आरामदायक नौकरी और सुविधाजनक जिंदगी होने के बावजूद वह हमेशा भारत में अपना कुछ शुरू करना चाहता था. उसके मुताबिक, एंटरप्रेन्योरशिप हमेशा उसका सपना रही है, लेकिन अब वह खुद को बहुत ज्यादा ‘कंफर्टेबल’ और ‘चिल’ महसूस करने लगा है.
देखें पोस्ट
पोस्ट में उसने लिखा कि कभी-कभी लगता है कि इतनी अच्छी नौकरी और सुविधाएं छोड़ने का फैसला शायद गलत हो सकता है. लेकिन फिर मैं उन लोगों को देखता हूं जो अच्छी-खासी बचत के साथ भारत लौट रहे हैं.इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी भावनाएं साझा कीं. एक यूजर ने लिखा कि वह 9 साल से यूरोप में रह रहा है, लेकिन हर दिन भारत लौटने का मन करता है. उसने कहा कि अब वह सिर्फ पैसों के लिए वहां रुका हुआ है, जबकि दिल हमेशा परिवार और घर के पास रहना चाहता है.
एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर बचपन में पश्चिमी देशों में शिफ्ट नहीं हुए हों, तो वहां कभी पूरी तरह अपना जैसा महसूस नहीं होता. आखिरकार असली घर भारत ही लगता है.हालांकि कुछ लोगों ने भारत लौटने और बिजनेस शुरू करने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह भी दी. एक यूजर ने लिखा कि भारत में एंटरप्रेन्योरशिप उतनी आसान नहीं है, जितनी दूर से दिखाई देती है.सोशल मीडिया पर यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है और कई लोग इसे आधुनिक प्रवासी जीवन की सच्चाई बता रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू