Petrol and diesel prices increased
Uttar Pradesh News Live: पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। डीजल 2.71 रुपये और पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है। जबकी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये हो गई है।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की सोमवार को तेरहवीं मनाई जाएगी। रविवार की शाम अपर्णा यादव ने एक्स पर तेरहवीं का कार्ड पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। खास बात यह है कि इस कार्ड में अपर्णा और उनकी दोनों बेटियों के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके बच्चों का भी नाम लिखा गया है। कार्ड सामने आने के साथ ही कई तरह की चर्चाएं भी होने लगी है। पहली चर्चा यादव परिवार के प्रतीक की तेरहवीं पर एकजुट होने को लेकर है तो दूसरी चर्चा मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई की तेरहवीं की परंपरा को लेकर हो रही है। दरअसल सैफई की परंपरा को देखते हुए मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं नहीं मनाई गई थी।
Uttar Pradesh News Live: यूपी के सभी थानों की CCTV से होगी लाइव निगरानी
Uttar Pradesh News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो विभाग को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की लोकेशन, मूवमेंट और संचार गतिविधियों की गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी सेंधमारी की संभावना नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस रेडियो नेटवर्क को अत्याधुनिक तकनीकों से सशक्त किया जाए तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक निर्बाध संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
यूपी के सभी थानों की CCTV से होगी लाइव निगरानी
Uttar Pradesh News Live: आज से 3 जून तक तपाएगा नौतपा, इस दिन आंधी-बारिश के आसार
Uttar Pradesh News Live: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में हाल बेहाल है। वहीं, आज से नौतपा शुरू हो रहा है। जो तीन जून तक रहेगा। वहीं, 29-30 तक बारिश की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो गया है। आसमान साफ है। इस वजह से सूरज की किरणें आसमान से आग बरसा रहीं है। हालांकि अब भी पूरवा हवा चल रहीं है। जिस वजह से हवा में नमी लगातार 80 फीसदी के करीब बनी हुई है। हवा में नमी की अधिकता के कारण हीट इंडेक्स 48 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। इस वजह से 41 डिग्री तापमान में लोगों को 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी महसूस हो रही है।
आज से 3 जून तक तपाएगा नौतपा, इस दिन आंधी-बारिश के आसार
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play