—विज्ञापन—
सब टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लोगों को काफी पसंद आता है. इस शो के किरदार लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं. इसी बीच आज हम आपको इस शो के 5 लीड एक्टर्स की संपत्ति के बारे में बताएंगे.
लिस्ट में पहला नाम दिलीप जोशी (जेठालाल गड़ा) का आता है. इस शो में उन्होंने अपने ह्यूमर से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. वहीं उनके नेटवर्क की बात करें तो उनके पास लगभग 47 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है.
दूसरे नंबर पर अमित भट्ट (चंपकलाल गड़ा) का किरदार निभाते हैं. इस शो में अमित भट्ट की किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं. चंपकलाल गड़ा की कुल संपत्ति 16.4 करोड़ रुपए बताई जाती है.
तीसरे नंबर पर ‘तारक मेहता उल्टा चश्मा’ की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (बबीता जी) का आता है. बबीता जी की कुल नेटवर्क 40 करोड़ रुपए बताई जाती है. इस सीरियल में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है.
चौथे नंबर पर सोनालिका जोशी का नाम शुमार है. इस शो में सोनालिका (माधवी भिड़े) का किरदार निभाती हैं. उन्होंने अपने बिजनेस को भी संभाल रखा है. इस शो से उन्होंने हर घर में अपनी पहचान बनाई है. माधवी भिड़े की कुल नेटवर्क 10 करोड़ रुपए है.
लिस्ट में आखिरी नाम मंदार चंदवाकर आता है. शो में मंदार (आत्माराम भिड़े) का किरदार निभाते हैं. इस सीरियल में वह सख्त मिजाज सोसायटी सेक्रेटरी का रोल करते हुए नजर आते हैं. आत्माराम भिड़े की कुल संपत्ति लगभग 42 करोड़ रुपए बताई जाती है
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in