—विज्ञापन—
JioHotstar Trending Top 10 Movies Web Series: जियो हॉटस्टार पर कई फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड हो रही हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज की कहानी काफी छाई हुई है. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. कॉमेडी से लेकर एक्शन तक की फिल्में और सीरीज इस लिस्ट में शामिल है. चलिए इन फिल्मों और सीरीज पर एक नजर डालते हैं.
दिव्या दत्ता की लेटेस्ट वेब सीरीज ‘चिरैया’ जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. इस वेब सीरीज में शादी के बाद महिलाओं के साथ हुए अत्याचार की कहानी देखने को मिल रही है. इसमें आपको ड्रामा और थ्रिलर भी देखने को मिलेगा. शशांक शाह ने इस सीरीज को डायरेक्ट किया है.
विजय सेतुपति की ये सीरीज भी जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इसमें विजय सेतुपति के साथ-साथ मिलिंद सोमन, सुदेव नायर, और ऋशा जैकब्स भी लीड रोल में हैं. एम. मणिकंदन के डायरेक्शन बनी इस सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘द राजा साहब’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें आपको हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का डोज मिलेगा. वहीं प्रभास के साथ-साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन और बोमन ईरानी भी लीड रोल में हैं.
कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में कपिल शर्मा आयशा खान, वारिना हुसैन, पारुल गुलाटी और त्रिधा चौधरी लीड रोल में हैं. परिवार के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. वहीं इस फिल्म में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा के साथ-साथ प्रवीण सिंह सिसोदिया लीड रोल में हैं. इसके साथ ही श्रीकांत वर्मा भी इस लिस्ट में शामिल है.
अमेरिकन वेब सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एमिलिया क्लार्क, सोफी टर्नर, किट हैरिंगटन, मैसी विलियम्स, लीना हेडी और पीटर डिंकलेज लीड रोल में हैं. इस सीरीज के 8 सीजन है.
साल 2024 में रिलीज हुई ‘सिम्बा: द फॉरेस्ट मैन’ भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें श्रीनाथ मगांती, अनुसूया भारद्वाज, जगपति बाबू और गौतमी लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी ये छाई हुई है.
‘लाफ्टर शेफ्स’ का तीसरा सीजन भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस शो में टीवी के जाने-माने एक्टर्स कुकिंग करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये शो ट्रेंड कर रहा है. इस शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं.
एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ भी ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. परिवार के साथ देखने के लिए ये फिल्म काफी परफेक्ट है. इस फिल्म को देखते हुए आप जरा भी बोर नहीं होंगे.
कल्याणी प्रियदर्शन, नासलेन के. गफूर और सैंडी स्टारर ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स का भी भरपूर डोज मिलेगा. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in