विश्व हिंदी दिवस पर डीएवी में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | अमृतसर
विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी कॉलेज में ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वैश्विक परिप्रेक्ष्य मे हिंदी विषय पर आयोजित संगोष्ठी का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमरदीप गुप्ता के संरक्षण में हुआ। जिसे स्नातकोत्तर हिंदी विभाग अध्यक्ष डा. किरण खन्ना द्वारा किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी थे।
डॉ. विवेक मणि संप्रति चीन के क्वांड्गतोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर नियुक्त हैं। डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि डा विवेक मणि चीनी विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और साहित्य हिंदू धर्म तथा भारतीय संस्कृति पढ़ा रहे हैं। इनके निर्देशन में दर्जनों चीनी विद्यार्थियों ने हिंदू धर्म, हिंदू त्यौहार, रामायण, वैदिक संस्कृति में नारी का स्थान आदि विषयों पर शोध कार्य किया है। डॉ. मणि चीन में योग की निशुल्क कक्षा भी चलाते हैं।
उन्होंने कहा कि 6 मिलियन से अधिक बोलने वालों के साथ, हिंदी विश्व स्तर पर दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है। भारत सरकार की आधिकारिक भाषा और संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में, हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति और संचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News