—विज्ञापन—
IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. पंजाब की टीम अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं हारी है. ऐसे में फ्रेंचाइजी इस रिकॉर्ड को मुल्लांपुर में भी जारी रखना चाहती है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकते हैं. जिसके फ्रेंचाइजी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी. लखनऊ की टीम को बड़ी चुनौती मिलने वाली है.
लखनऊ की टीम स्पिनरों के खिलाफ फंसती हुई नजर आ रही है. ऐसे में कप्तान अय्यर विजयकुमार वैशाख की जगह स्पिन ऑलराउंडर हरप्रीत बरार को प्लेइंग 11 में मौका दे सकते हैं. बरार अब तक बेंच पर ही बैठे नजर आए हैं.
मध्यक्रम में अब तक नेहल वढेरा ने बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में उन्हें भी प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह स्टार बल्लेबाज विष्णु विनोद को मौका दिया जा सकता है.
कप्तान श्रेयस अय्यर फिलहाल बहुत ही शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं. लखनऊ के खिलाफ भी फ्रेंचाइजी उम्मीद कर रही है कि कप्तान अय्यर के बल्ले से मैच विनिंग पारी देखने को मिले.
इंपैक्ट प्लेयर के रूप में प्रियांश आर्या ही नजर आने वाले हैं. वहीं अगर पहले बल्लेबाजी आ गई तो युजवेंद्र चहल को इंपैक्ट प्लेयर बनाया जा सकता है. आर्या ने अब तक इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका बहुत ही अच्छे से निभाई है.
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इंपैक्ट प्लेयर- प्रियांश आर्या
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in