Property Rates Hike: 1 अप्रैल से फरीदाबाद में घर खरीदना होगा महंगा! इन 19 गांवों में कटेंगे 12 नए सेक्टर – Property Rates Hike news Buying Home in Faridabad to Become More Expensive from April 1st 12 New Sectors to be Carved – News24 Hindi

—विज्ञापन—
फरीदाबाद वालों, सावधान। क्या आप भी नया घर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं? तो 1 अप्रैल से पहले अपनी डील पक्की कर लें। नए कलेक्टर रेट्स लागू होने से लेकर 19 गांवों में 12 नए सेक्टरों के कटने तक, फरीदाबाद के रियल एस्टेट में आने वाला है बड़ा बदलाव। पूरी लिस्ट और नए रेट्स का गणित देखिए हमारी इस विशेष गैलरी में।
अगर आप फरीदाबाद में जमीन या मकान खरीदने की सोच रहे हैं, तो 31 मार्च तक का समय कीमती है। हरियाणा सरकार 1 अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू करने जा रही है। मंगलवार को होने वाली प्रशासनिक बैठक में इसकी अंतिम रूपरेखा तय हो जाएगी।
अनुमान है कि रिहायशी और कमर्शियल इलाकों में कलेक्टर रेट 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। रेट बढ़ने का सीधा मतलब है कि आपको अब स्टैम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
जिन इलाकों में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त सबसे ज्यादा हो रही है, वहां रेट्स में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। ग्रेटर फरीदाबाद फिलहाल रियल एस्टेट का हब बना हुआ है, इसलिए यहाँ के निवेशकों को तगड़ा झटका लग सकता है।
मास्टर प्लान 2031 के तहत सरकार 19 गांवों की 4,500 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी में है। इन गांवों में खेती की जमीन के रेट्स में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है क्योंकि यहाँ 12 नए सेक्टर बसाए जाएंगे।
फरीदाबाद का दायरा बढ़ने वाला है! जिन 12 नए सेक्टरों को विकसित किया जाएगा, उनमें सेक्टर 94A, 96, 96A, 97A, 99, 100, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 शामिल हैं। सेक्टर 100 को खास तौर पर ‘कमर्शियल हब’ बनाया जाएगा।
खेड़ी कलां, नचौली, शाहबाद, बादरपुर सैद, साहूपुरा, सोतई, सुनपेड़, मलेरना, जाजरू, भैसरावली, फत्तूपुरा, भुआपुर, जसाना, फरीदपुर, सादपुरा और तिगांव की जमीन पर नए सेक्टरों का निर्माण होगा।
सेक्टर 140, 141 और 142 पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आएंगे। इसके लिए सोतई, सुनपेड़, साहूपुरा, मलेरना और जाजरू की जमीन अधिग्रहित की जानी है। इन इलाकों में भी सर्किल रेट बढ़ने से निवेशकों की गहमागहमी बढ़ गई है।
पिछली बार कलेक्टर रेट बढ़ाने पर काफी विरोध हुआ था, लेकिन इस बार सरकार ने बढ़ते विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए यह फैसला लिया है। तहसीलदारों की रिपोर्ट तैयार है—अब बस मंगलवार की मीटिंग के बाद रेट्स पर मुहर लगना बाकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News