Feedback
आपने अभी तक कई मामलों को सामने से या न्यूज चैनलों में देखा होगा, जिसमें कोई अपनी मांग मनवाने के लिये टॉवर पर चढ़ जाता है तो कोई ऊंची इमारत पर चढ़कर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा करता है. हम आपको कटिहार से इसी से मिलता जुलता एक ऐसा मामला दिखाते हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान और थोड़ी देर के लिए परेशान जरूर हो जायेंगे. यहां दूसरे पंडित द्वारा जजमानी छीन लिए जाने से परेशान एक पंडित ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की.
जजमानों को छीन लिया दूसरे पंडित ने
कटिहार नगर निगम क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले मनोज कुमार झा अपने इलाके के लोगों के यहां मूल रूप से पंडितगिरी यानी पूजा पाठ और श्राद्ध कर्म का काम करते आ रहे हैं. मनोज का आरोप है कि रिश्ते में उनके भाई दूसरे पंडित ने पूजा पाठ या श्राद्ध करवाने वाले इनके जजमानों को छीन लिया है. अब ऐसा हो जाने से पंडित जी के जीविका पर असर होने लगा है. अब धीरे धीरे उनके भाई ने अपने और लोगों को भी इस काम में लगा दिया है, जिससे मनोज कुमार झा बहुत परेशान थे.
प्रशासन को 5 बार दिया था आवेदन
पंडित झा का कहना है कि इस समस्या का समाधान करवाने के लिए इन्होंने प्रशासन को और प्रशासन की तरफ से लगने वाले जनता दरबार में अपनी समस्या का लिखित आवेदन एक नहीं 5 बार दिया. वे अपने इलाके में और किसी पंडित के एंट्री पर रोक लगाने और उसपर यानी दूसरे पंडित पर कार्रवाई करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अबतक समस्या का समाधान नहीं हो सका. नगर प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं हैं.
फिनाइल की बोतल निकाली और पी गए
ऐसे में एक बार फिर जब प्रशासनिक पदाधिकारी के जनता दरबार में इनकी बातों को अनसुना कर दिया गया तो मनोज ने अपने साथ लाए प्लास्टिक के झोले से फिनाइल की बोतल निकाली और पी गए. अपनी बात न सुने जाने से परेशान मनोज ने जान देने की कोशिश की. फिनाइल पीने के बाद पंडित झा की तबियत बिगड़ने लगी और आनन फानन में उनको सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में इलाजरत झा की स्थिति में सुधार है और वे अपनी गुहार सुना रहे हैं.
प्रशासन ने कराया समझौता
घटना को लेकर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि महत्वपूर्ण बात है कि उनका इलाज चल रहा है वो पूरी तरीके से स्वस्थ्य हैं. उनकी जो समस्या है वस्तुत: प्रशासन से सीधे तौर पर जुड़ी हुई नहीं है, वो श्राद्ध वैगेरह का काम करते हैं. वो लोग आपसी समझौते से कुछ इलाके बांट रखे थे और कोई दूसरा व्यक्ति उनके इलाके में आ करके पूजा पाठ करवाता था, इस चीज को लेकर वो परेशान थे, जिस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया. हम लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाकर के DSM साहब के सामन उनका समझौता करा करा दिया है. हालांकि, आजतक अपील करता है कि कोई भी अपनी मांग मनवाने के लिए कभी भी इस तरह का गलत तरीका ना अपनाये, यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू