200+ पोस्ट गायब, सिर्फ 44 बाकी… अर्शदीप सिंह के इंस्टाग्राम पर आखिर चल क्या रहा है? – AajTak

Feedback
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट हटा दी हैं. इस बड़े सोशल मीडिया क्लीनअप की वजह उन्होंने अब तक नहीं बताई है, लेकिन फैन्स के बीच इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. पोस्ट डिलीट होने के बाद अब उनके अकाउंट पर महज 44 पोस्ट ही बची हैं.
दिलचस्प बात यह है कि अर्शदीप ने पंजाब किंग्स से जुड़े पोस्ट नहीं हटाए हैं और उनके इंस्टा बायो में अब भी PBKS लिखा हुआ है. फिलहाल उनके अकाउंट पर ज्यादातर फैमिली फोटो, क्रिकेट उपलब्धियों और ब्रांड प्रमोशन से जुड़ी पोस्ट ही नजर आ रही हैं. यहां तक कि आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली के साथ बनाई गई उनकी वायरल रील भी अब अकाउंट से गायब है.
यह सोशल मीडिया सफाई ऐसे समय पर हुई है जब पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अर्शदीप का सीजन लगातार विवादों के साए में बीता. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा पर की गई उनकी टिप्पणी को कई लोगों ने नस्लीय बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा. मामला इतना बढ़ा कि पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बीसीसीआई से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तक कर दी थी.
विवाद यहीं नहीं रुके. मुंबई इंडियंस से हार के बाद एक फैन को स्नैपचैट पर दिए गए उनके तीखे जवाब ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. अर्शदीप ने आलोचना करने वाले फैन से कहा था कि जो लोग आज भी घर से चिप्स और कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगते हैं, वे उन्हें पंजाब क्रिकेट पर सलाह न दें. इसके अलावा टीम के साथी प्रियांश आर्य के साथ उनकी बातचीत भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी.
मैदान पर भी यह सीजन अर्शदीप के लिए यादगार नहीं रहा. पंजाब किंग्स के प्रमुख तेज गेंदबाज होने के बावजूद वह अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सके. उन्होंने 14 मैचों में 14 विकेट तो लिए, लेकिन उनकी इकोनॉमी 10.21 रही, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी महंगी मानी जाती है.
अब सवाल यही है- क्या यह सिर्फ एक साधारण सोशल मीडिया क्लीनअप है या फिर विवादों और निराशाजनक सीजन के बाद अर्शदीप की नई शुरुआत का संकेत? फिलहाल इसका जवाब सिर्फ अर्शदीप सिंह ही दे सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News