Feedback
नेटफ्लिक्स के शो ‘देसी ब्लिंग’ ने इंटरनेट पर सनसनी मचा रखी है. इसमें दुबई के अल्ट्रा लग्जरी अमीर लोगों की लाइफस्टाइल देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. इन हाई-प्रोफाइल लोगों की रईसी आपको गरीबी का एहसास कराएगी. दुबई की लार्जर दैन लाइफ, ब्रांड, लग्जरी गाड़ियां और सोशल सर्कल देखकर हो सकता है आप इनसिक्योर फील करें. सतीश संपाल के फर्श से अर्श तक पहुंचने का सफर आपको कचोटेगा. लेकिन शो देखकर ये जरूर मालूम पड़ेगा कि अमीरों के भी मिडिल क्लास जैसे श्यापे और कलेश होते हैं.
दुबई के अमीरों के पास पैसा भरपूर, पर शांति नहीं
देसी ब्लिंग में दिखे दुबई के रईसों के पास शोहरत खूब है. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही खोखली है. हर किसी के अपने दुख हैं. सतीश संपाल और तबिंदा पैसा, शोहरत होने के बाद भी चार दीवारी के अंदर दुखी थे. 9 साल तक वो बच्चे के लिए तड़पे. सतीश की लड़कियों संग पार्टियां करने की आदत से उनकी पत्नी इनसिक्योर रहती है. वो पति पर शक करती है. शादी बचाने के लिए कहती हैं कि उन्हें सतीश के लड़कियों संग पार्टी करने से फर्क नहीं पड़ता. बर्शते हर बार लड़की अलग होनी चाहिए. तबिंदा का ये स्टेटमेंट यूजर्स को हैरान कर रहा है. कईयों का कहना है वो संस्कार भूल चुकी हैं. क्योंकि सतीश ने उन्हें 40 किलो सोना दे रखा है. लैविश लाइफ दी है, इसलिए वो चीटिंग और बेवफाई को ग्लोरिफाई कर रही हैं.
A post shared by Netflix India (@netflix_in)
बिजनेसमैन ड्यूटी पार्रक का पत्नी Iryna Kinakh संग शादी में विवाद चल रहा है. दोनों की शादी को 6 साल हो गए हैं. दो बच्चे होने के बाद उनका रिश्ता तलाक तक जा पहुंचा है. पूरे शो में उनकी मैरिड लाइफ के उतार-चढ़ाव देखने को मिले. सिर से लेकर पैर तक भले ही वो डिजाइनर कपड़ों और ब्रैंड्स में सजे हैं, क्लबिंग, पार्टियां कर रहे हैं. लेकिन अंदर से वो डिप्रेसड हैं. उनकी जिंदगी में शांति नहीं है.
इंफ्लुएंसर और दुबई की सोशलाइट पामेला सेरेना (पम्मी) ने पूरे शो में कोमोलिका की तरह आग में घी डालने का काम किया. वो जहां भी जाती हैं, बवाल ही खड़ा करती हैं. पामेला के पास दौलत है, स्टेट्स है, लेकिन प्यार की उनकी जिंदगी में कमी है. वहीं ट्विन सिस्टर्स अलीजे और लायली मिर्जा दुबई की इंफ्लुएंसर्स हैं. पामेला संग उनकी खटपट शो में चर्चा में रही.
इंडिया से दुबई मूव कर सैटल होने की कोशिश कर रहे इंडियन टीवी कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की राह में कड़ी चुनौतियां हैं. तेजस्वी को दुबई के हाई सर्कल की लेडीज पसंद नहीं करतीं. करण संग भले ही उनकी सगाई हो गई, लेकिन उनके रिश्ते की कई कमियां शो में देखने को मिलीं.
ये शो आपको रईसी और लैविश लाइफ से रूबरू कराता है, लेकिन ब्रांड्स, सोना और रुतबे से परे अमीरों की असलियत भी दिखाता है. इंटरनेट पर कई लोगों का कहना है कि अमीरों के भी चोचले वहीं हैं. उनके पास पैसा है लेकिन सुकून नहीं है. उनकी जिंदगी में शोबाजी, फेकनेस बेशुमार है.
आपको कैसा लगा देसी ब्लिंग?
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू