Entertainment News LIVE: ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है और अब शो में एक-एक कर कटेंसटेंट्स कम होते जा रहे हैं। एक बार फिर शो में मिड वीक नॉमिनेशन हुआ, जिसमें शिल्पा शिरोडकर और ईशा सिंह नॉमिनेट हुए हैं। युवराज सिंह के पिता योगराज अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस वक्त वो बॉलीवुड फिल्म्स को दिए इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं, जहां उन्होंने फिल्म ‘तारे जमीन पर’ को वाहियात फिल्म बताया है। सीएम योगी ने भाजपा सांसद रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा है कि उनकी तरह मोह माया में नहीं पड़ना चाहिए।