राहतभरा बुधवार: पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, CNG के भी चेक करें लेटेस्ट भाव – Hindustan Hindi News

दो हफ्तों में चार बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से अब हर दिन दाम बढ़ने की आशंका बनी रह रही है। आज यानी बुधवार 27 मई को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज बुधवार राहतभरा है। पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, सुबह छह बजे के अपडेट में सीएनजी के दाम में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि, कच्चा तेल भी 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है।

बता दें 25 मई को पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल के रेट में 2.71 रुपये का इजाफा हुआ था। 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत मुंबई 97.83 रुपये है।

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। दूसरी ओर देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि, पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। वहीं, रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है।

आज सीएनजी के रेट में कोई बदलाव नहीं है। IGL की वेबसाइट पर दिए गए रेट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी सबसे सस्ती मिल रही है, जहां सीएनजी 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलो हैं। गुड़गांव (88.12 रुपये), रेवाड़ी (87.70 रुपये) और करनाल (87.43 रुपये) में रेट थोड़े अधिक हैं, जबकि कैथल 88.43 रुपये प्रति किलो पर है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी सबसे महंगी 94.42 रुपये प्रति किलो है। अन्य शहरों की बात करें तो मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 91.58 रुपये, महोबा-बांदा-चित्रकूट में 89.42 रुपये, अजमेर-पाली-राजसमंद में 92.44 रुपये और हापुड़ में 92.70 रुपये प्रति किलो है।

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News