यह हमले तब हुए जब इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई तेज़ करने का एलान किया.
रौनक भैड़ा
इमेज स्रोत, Abbas Fakih / AFP via Getty Images
इसराइल की ओर से दक्षिण और पूर्वी लेबनान में किए गए हमलों में दर्जनों लोग मारे गए हैं.
यह हमला तब हुआ जब इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई तेज़ करने का एलान किया.
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ताज़ा हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं.
इसराइली सेना ने कहा कि उसने हिज़्बुल्लाह के 100 से ज़्यादा ठिकानों और लड़ाकों को निशाना बनाया.
इससे पहले, सोमवार को नेतन्याहू ने कहा था कि उन्होंने हिज़्बुल्लाह पर निशाना साधने "और ज़्यादा दबाव डालने" का आदेश दिया है.
मंगलवार को सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में उन्होंने कहा कि इसराइल लेबनान में अपना अभियान और तेज़ी से चला रहा है.
उन्होंने कहा, "आईडीएफ (इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़) ज़मीन पर बड़ी ताक़तों के साथ काम कर रही है और अहम जगहों पर कब्ज़ा कर रही है. सिक्योरिटी ज़ोन को मज़बूत किया जा रहा ताकि उत्तरी इसराइल की बस्तियों को हिज़्बुल्लाह के हमलों से बचाया जा सके."
गौरतलब है कि अमेरिका ने मध्यस्थता करते हुए इसराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम करवाया था, लेकिन दोनों पक्षों ने इसे कई बार तोड़ा है.
नमस्कार!
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
– योगी कैबिनेट में विस्तार: बीजेपी की निगाहें 2027 पर, कितना सधेगा चुनावी गणित
– असम में यूसीसीः बहुविवाह, लिव-इन रिश्तों पर क़ानूनी नियंत्रण या कोई सियासी मक़सद?
– पश्चिम बंगाल: 400 कैंटीनों में पाँच रुपये में मछली-भात, शुभेंदु अधिकारी ने और क्या कहा?
– मध्य प्रदेश: बारात लेकर पहुंच गए 42 दूल्हे लेकिन दुल्हनें नदारद, धोखाधड़ी के मामले में चार पर केस दर्ज
– सऊदी अरब की फ़िज़ूलख़र्ची के दौर का कैसे हो रहा है अंत
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.