Aaj ka kanya Rashifal 27 May: कुल मिलाकर कन्या राशि के लिए समय अत्यंत शुभ और उन्नतिकारक दिखाई पड़ रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संबंध मजबूत होंगे और व्यवसायिक क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से भी स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। केवल जल्दबाजी और जोखिम वाले कार्यों में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे तो समय आपके लिए शानदार परिणाम देने वाला सिद्ध होगा।
प्रेम संबंधों के मामले में स्थिति अत्यंत अच्छी दिखाई पड़ रही है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनका संबंध अब अधिक परिपक्व और वैवाहिक स्तर की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। रिश्तों में विश्वास, समझ और स्थिरता बढ़ेगी। आपने अपने संबंध को लेकर जो कल्पना की थी, वह धीरे-धीरे वास्तविक रूप लेती दिखाई दे सकती है। प्रेम जीवन में भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। हालांकि नए प्रेम संबंधों की शुरुआत के लिए अभी थोड़ा रुकना बेहतर रहेगा। नए रिश्तों में फिलहाल थोड़ी ड्रायनेस या स्पष्टता की कमी दिखाई पड़ सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचना उचित रहेगा।
व्यापार और करियर के दृष्टिकोण से यह समय अत्यंत शुभकारी सिद्ध होगा। दशम भाव में शुक्र और गुरु की युति आपको विशेष लाभ देने वाली है। यह योग दुहरे व्यापार, दुहरी आय और दोनों ही ग्रह शुभ स्थिति में होने के कारण आर्थिक और व्यवसायिक लाभ की संभावना मजबूत बनी हुई है। आपके लिए इस समय अपनी योजनाओं को देखना है, कैसे आप अधिकतम लाभ आज पा सकते हैं।
नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में उन्नति के संकेत हैं। आपके निर्णय और योजनाएं सफल होती दिखाई देंगी तथा प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज के दिन जो योग बन रहे हैं, वो कार्यक्षेत्र में विस्तार के संकेत दे रहा है। अगर आप एक से अधिक कार्यों में हाथ आजमाना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहेगा। लोग आपको मेहनत और कामयाबी का लोहा मान रहे हैं।
कन्या राशि के लग्न में चंद्रमा स्थित हैं और यह इस समय चित्रा नक्षत्र में चल रहे हैं, जिसके स्वामी मंगल हैं। सप्तम भाव में शनि, अष्टम भाव में मंगल तथा नवम भाव में सूर्य-बुध का प्रभाव आपकी स्थिति को मजबूत बना रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय काफी अच्छा कहा जाएगा। शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और किसी बड़े रोग या गंभीर परेशानी के संकेत नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि अष्टम भाव में स्थित मंगल कभी-कभी छोटी-मोटी चोट, कटाव या जल्दबाजी में हुई परेशानी दे सकता है। मंगल स्वगृही होने के कारण बड़ी समस्या नहीं बनने देगा, फिर भी वाहन चलाने, तेज गति या जोखिम वाले कार्यों में सावधानी रखना आवश्यक रहेगा। मानसिक रूप से भी आप पहले की तुलना में अधिक स्थिर और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play