Numerology: राजयोग लेकर पैदा होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, मुकद्दर ऐसा कि दुनिया झुकती है इनके कदमों में, किस साउथ एक्ट्रेस का है यही नंबर? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की लड़कियां रानी जैसी जिंदगी जीती हैं. उनके भाग्य में राजयोग होता है. इनकी किस्मत प्यार और करियर दोनों के मामले में काफी अच्छी होती है.  
अंक ज्योतिष शास्त्र सदियों पुराना ज्ञान है, जिसे जानकर आप कई चीजों के बारे में पता लगा सकते हैं. हमारे जन्म की तारीख का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. आइए जानते हैं कौन सी लड़कियां राजयोग लेकर पैदा होती हैं. (Credit- Pinterest)
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 को होता है, ऐसी लड़कियों का मूलांक 1 कहलाता है. इन लोगों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है. सूर्य का तेज इनके भाग्य पर भी पड़ता है. (Credit- Pinterest)
बता दें कि यह लड़कियां राजयोग लेकर पैदा होती हैं. इनके पास खूब धन-दौलत होती हैं. इन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती. यह लोग मिट्टी को भी सोना बनाने की क्षमता रखती हैं. (Credit- Pinterest)
मूलांक 1 वाली लड़कियां स्वभाव से बेहद निडर और स्वाभिमानी होती हैं. सूर्य के प्रभाव के कारण इनमें नेतृत्व करने की गजब की क्षमता होती है. ये किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करतीं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना जानती हैं. (Credit- Pinterest)
इनकी इच्छाशक्ति इतनी मजबूत होती है कि ये जिस काम को हाथ में लेती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं. यही वजह है कि करियर के मामले में ये हमेशा टॉप पर रहती हैं. (Credit- Pinterest)
कहते हैं कि मूलांक 1 की लड़कियों का भाग्य इतना तेज होता है कि सफलता खुद उनके कदम चूमती है. इन्हें समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बहुत जल्दी मिलती है. इनकी आर्थिक स्थिति अक्सर मजबूत रहती है और ये अपनी मेहनत से खूब धन-दौलत कमाती हैं. मुश्किल से मुश्किल हालात में भी ये हार नहीं मानतीं, बल्कि निखरकर सामने आती हैं. (Credit- Pinterest)
सामंथा रुथ प्रभु का जन्म 28 अप्रैल को हुआ. इस हिसाब से इनका मूलांक भी 1 हुआ. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 होने की वजह से आज उनका इतना सफल करियर है. (Credit- Pinterest)
कुछ समय पहले सामंथा की पहली शादी टूट गई थी, लेकिन उन्हें दूसरी बार प्यार मिला. उन्होंने दूसरी शादी रचाई, जिसमें वे बेहद खुश हैं. तमाम निजी चुनौतियों के बाद भी आज वे बहुत खुश हैं. (Credit- Pinterest)

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News