Aaj ka Vrishabh Rashifal Taurus Horoscope Today 28 May 2026, वृषभ राशिफल 28 मई: आज के दिन वृषभ राशि के लिए ग्रहों का बहुत ही सुंदर और महत्वपूर्ण ताना-बाना बना हुआ है। आपके विरोधी या अपोजिटर इस समय थोड़े एक्टिव होते हुए दिखाई पड़ रहे हैं, लेकिन आपकी मजबूत निर्णय शक्ति और ग्रहों का शुभ प्रभाव उन पर भारी पड़ेगा। जीवनसाथी और गुरुजनों के सपोर्ट से आप अपने करियर और बिजनेस को सही और मुनाफे वाली दिशा में मोड़ने में पूरी तरह सफल रहेंगे। धन, स्वास्थ्य और प्रेम के मोर्चे पर आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज का दिन आपके लिए एक शुभ और तरक्की लेकर आने वाला कहा जाएगा।
प्रेम और आपसी रिश्तों के मामले में आज आपकी सिचूऐशन बहुत ही शिद्दत वाली बनी हुई है। आपका प्रेम आपके पास है। ऐसा समझिए कि आपके भीतर ही आपका प्रेम मौजूद है। इस समय आपकी लव लाइफ में ऐसी स्थिति बनी हुई है जिसे ‘दो जिस्म और एक जान’ कहा जाता है; यानी पार्टनर के साथ आपका मानसिक और इमोशनल बॉन्ड चरम पर रहेगा। जो लोग किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत करना चाहते हैं, वे बिल्कुल तैयार हैं। आपकी डेटिंग का दौर चल रहा है और आप बिल्कुल सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अगर अभी तक ऐसा नहीं हुआ है, तो बहुत जल्द आपके जीवन में यह खूबसूरत दौर शुरू होने वाला है। शादीशुदा लोगों की बात करें, तो आपका सप्तमेश द्वादश भाव में बैठा है। इस वजह से जीवनसाथी से थोड़ी बहुत फिजिकल डिस्टेंस संभव है, जैसे काम के सिलसिले में बाहर जाना लेकिन आपके बीच कोई मानसिक दूरी या प्रेम में कमी बिल्कुल नहीं आएगी।
आज के दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो समय थोड़ा ऊपर-नीचे होता हुआ दिख रहा है, जो हल्का सा डिस्टर्बिंग लग सकता है, लेकिन अंत में यह आपके लिए लाभप्रद और मुनाफा देने वाला ही रहेगा। किसी भी प्रकार की बड़ी समस्या की कोई बात नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस समय आपके भीतर फैसला लेने की क्षमता कूट-कूट कर भरी हुई है, जो आपको हर मुश्किल से निकाल लेगी।
सेहत के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए काफी उत्तम रहने वाला है। आपके जो लग्नेश हैं यानी शुक्र देव, वह द्वितीय भाव में बहुत ही अच्छी स्थिति में अपने मित्र के घर में बैठे हुए हैं, जिससे वह आपके स्वास्थ्य की भरपूर रक्षा कर रहे हैं। लग्नेश और द्वितीयेश का यह राशि परिवर्तन आपके स्वास्थ्य और काया को एक बहुत ही मजबूत स्थिति में लेकर आ रहा है। आप एक बेहद खुशहाल और एनर्जेटिक जीवन बिताएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। हालांकि, छठे भाव के चंद्रमा और द्वादश के मंगल के कारण थोड़ी बहुत छोटी-मोटी शारीरिक परेशानी आपको तंग कर सकती है, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं है। आपकी सेहत कुल मिलाकर बहुत मजबूत स्थिति में टिकी रहेगी।
आर्थिक और निवेश के मोर्चे पर आपके लिए सिचूऐशन बहुत ही शानदार है। अगर आप कहीं धन का निवेश (इन्वेस्टमेंट) करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं और यह निवेश आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप बिल्कुल आंख बंद करके आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन हां, निवेश से पहले थोड़ा सोचना-विचारना तो बनता ही है। बेहतर होगा कि आप इस सिलसिले में अपने किसी मेंटोर या गुरु की राय ले लें, और खासकर इस मामले में आपके जीवनसाथी की राय आपके लिए बहुत मायने रखेगी और फायदेमंद साबित होगी।
ग्रहों की स्थिति- वृषभ राशि के लग्न भाव में खुद सूर्य और बुध देव एक साथ विराजमान हैं। वहीं आपके द्वितीय भाव यानी धन भाव में शुक्र और गुरु की युति बनी हुई है। चतुर्थ भाव में केतु की स्थिति है, जबकि छठे भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा आज मंगल के नक्षत्र यानी चित्रा नक्षत्र में चल रहे हैं। इसके अलावा राहु आपके दशम भाव में, शनि देव एकादश भाव में और राशि स्वामी मंगल देव द्वादश भाव में स्थित हैं। यहां एक बेहद खास राजयोग जैसी सिचूऐशन बन रही है। आपके लग्नेश (शुक्र) और द्वितीयेश (बुध) का आपस में राशि परिवर्तन हो रहा है, जो आपके पूरे दिन को बेहद खास बना रहा है।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play