Today Cancer Horoscope Aaj ka Kark Rashifal 28 May 2026, कर्क राशिफल 28 मई: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की और मानसिक शांति लेकर आया है। कर्म भाव का मजबूत मंगल आपके बिजनेस और काम-काज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में बस खान-पान और पानी की मात्रा का थोड़ा ध्यान रखें। प्रेम और वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी और आप अपने जीवनसाथी व पार्टनर के साथ एक बेहद खुशनुमा और संतुष्ट समय बिताने में सफल रहेंगे।
पर्सनल लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही मेच्योर और पॉजिटिव रहेगा। आपके पंचमेश देव दशम भाव में स्वग्रही होकर बैठे हुए हैं, जिसके कारण आप एक बहुत ही अच्छे और सच्चे प्रेम संबंध में आगे बढ़ रहे हैं। इस समय आपके रिश्ते में प्रेम भी रहेगा और प्रैक्टिकलिटी भी रहेगी। यानी आप भावनाओं में बहने के बजाय बहुत ही समझदारी के साथ प्रेम में आगे बढ़ रहे हैं और एक साथ ग्रो कर रहे हैं। जो लोग प्रेम से संबंधित कोई बड़ा डिसीजन लेना चाहते हैं या किसी नए रिलेशनशिप में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए यह बिल्कुल अनुकूल समय होगा। आप इस बारे में सोच सकते हैं। शादीशुदा लोगों की स्थिति भी बहुत लाजवाब है। आपके वैवाहिक जीवन में बहुत अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत मजबूत रहेगा।
अगर आप समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो आपको निश्चित ही लाभ मिलेगा। इसमें किसी प्रकार की समस्या की बात नहीं है। आपकी व्यावसायिक स्थिति अत्यंत सुदृढ़ और मजबूत बनी हुई है। एक तो आप खुद स्वभाव से पराक्रमी बने हुए हैं, और ऊपर से दशम भाव का मालिक मंगल खुद अपने घर में स्वग्रही बैठा है। इसके प्रभाव से व्यापार और करियर में आपकी धाक जमेगी और व्यवसायिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी।
सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी हेल्थ की स्थिति बहुत अच्छी कही जाएगी। पराक्रम भाव में लग्नेश का मजबूत होकर बैठना आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर, दोनों ही रूपों में बहुत ऊर्जावान बना रहा है। कुल मिलाकर आप बहुत ही अच्छी स्थिति में चल रहे हैं और किसी भी तरीके की कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए थोड़ी सी हार्मोनल प्रॉब्लम आपको परेशान कर सकती है या शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की शिकायत हो सकती है। स्टोन बनने इत्यादि जैसी किसी समस्या की शुरुआत न हो, इसके लिए आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। दिनभर में प्रॉपर मात्रा में पानी का सेवन करें। यह आपको बहुत लाभ देगा।
आर्थिक और निवेश के दृष्टिकोण से देखें तो आज आपके धन भाव में केतु बैठे हुए हैं। जो आपके धनेश हैं, उनकी स्थिति आपके एकादश भाव यानी लाभ भाव में बनी हुई है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी निवेश करने से पहले थोड़ा राय-मशविरा जरूर कर लें। इस समय कोई बहुत बड़ा रिस्क न लेते हुए ही इन्वेस्ट करें।
ग्रहों की स्थिति- आज आपकी कुंडली में ग्रहों का गोचर बहुत ही पराक्रमी योग बना रहा है। कर्क राशि के द्वितीय भाव यानी धन भाव में केतु और चंद्रमा की उपस्थिति हो रही है। आपके चतुर्थ भाव में ग्रहों का प्रभाव है, जबकि अष्टम भाव में राहु विराजमान हैं। नवम भाव यानी भाग्य भाव में शनि देव गोचर कर रहे हैं। आपके दशम भाव यानी कर्म भाव में राशि स्वामी मंगल देव खुद अपनी ही राशि में स्वग्रही होकर बैठे हैं, जो कि एक बेहद मजबूत स्थिति है। एकादश भाव यानी लाभ भाव में सूर्य और बुध की युति बनी हुई है, और आपके द्वादश भाव में शुक्र और गुरु एक साथ विराजमान हैं।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play