अगले पांच दिनों में पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश में तेज वर्षा होने का अनुमान – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
जुलाई 7, 2024 9:04 अपराह्न | आईएमडी मानसून
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश में तेज वर्षा होने का अनुमान जताया है। साथ ही 10 और 11 जुलाई को उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज और कल उत्तराखंड, बिहार और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय में भी आज, 10 और 11 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार आज कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान है। अगले पांच दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में भी गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।
कोई पोस्ट नहीं मिला
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 27th May 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News