पाकिस्तान जहर उगलता रहा, भारत ने निभाया पड़ोसी धर्म, दुश्मन को बचाने के लिए भेज दिया फ्लड अलर्ट – India.Com

India Warn Pakistan For Flood: भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में भले ही तनाव लगातार बढ़ता जा रहा हो, लेकिन साझा नदियों और भूगोल की मजबूरियां दोनों देशों को पूरी तरह अलग नहीं होने देतीं. इसी बीच भारत ने एक बार फिर मानवीय पहल दिखाते हुए पाकिस्तान को चिनाब नदी में संभावित बाढ़ की चेतावनी दी है. ये कदम ऐसे समय उठाया गया है जब पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ सिंधु जल संधि को लेकर बयानबाजी कर रहा है.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित सलाल डैम के स्पिलवे गेट खोले गए हैं. मानसून से पहले डैम में जमा गाद निकालने की प्रक्रिया के तहत ये कदम उठाया गया. गेट खुलने के कारण चिनाब नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई, जिसके बाद भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान को पहले ही अलर्ट जारी कर दिया.

इस चेतावनी के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रशासन हरकत में आ गया. स्थानीय अधिकारियों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा और आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सियालकोट प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि चिनाब का जलस्तर दो से तीन मीटर तक बढ़ सकता है.

दिलचस्प बात ये है कि भारत की इस पहल के बावजूद पाकिस्तान लगातार भारत पर ‘पानी को हथियार बनाने’ का आरोप लगा रहा है. हाल ही में पाकिस्तान के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति तभी संभव है जब पानी को राजनीतिक हथियार न बनाया जाए.
भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला लिया था. उस हमले में 25 पर्यटकों की मौत हुई थी, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तब कहा था कि ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते.’

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News