Padmini Ekadashi Paran Time: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है और अधिकमास की एकादशी बहुत ही खास होती है क्योंकि यह 3 साल में एक बार आती है. इसे पद्मिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है और इस साल पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026 को रखा गया. बता दें कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है तभी इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है. पद्मिनी एकादशी व्रत का आज यानि 28 मई 2026 को रखा जाएगा. आइए जानते पारण करने का सही समय और विधि क्या है?
बता दें कि एकादशी व्रत समाप्त करने की प्रक्रिया को पारण कहा जाता है जो कि द्वादशी तिथि में किया जाता है. आज यानि 28 मई को पद्मिनी एकादशी व्रत का समापन सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर होगा और इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी. इसलिए द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले व्रत का पारण कर लेना चाहिए. बता दें कि पद्मिनी एकादशी व्रत के पारण का समय सुबह 5 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगा.
इसे भी पढ़ें: June 2026 Vrat Tyohar List: निर्जला एकादशी से वट पूर्णिमा तक…जून के महीने में आएंगे कई बड़े व्रत-त्योहार, यहां देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें: Jyotish Tips: लाखों कमाने के बाद भी जेब में नहीं टिकता पैसा? जानिए कौन-सा ग्रह रोक रहा धन और बढ़ा रहा है फिजूलखर्च
धार्मिक मान्यता के अनुसार विधिपूर्वक पारण करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और व्रत का संपूर्ण फल मिलता है. इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. एकादशी व्रत इंसान को सभी पापों से मुक्ति दिलाता है और अंत में बैकुंठ में श्रीहरि के चरणों में स्थान दिलाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED