Meta का सबसे बड़ा ऐलान, अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे, आया रिचार्ज जैसा प्लान – AajTak

Feedback
Meta ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसका सीधा असर सोशल मीडिया ऐप्स और मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने पर पड़ेगा. अब इंस्टाग्राम, फेसबुक, वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश किया गया है. कंपनी ने ये प्लान दुनियाभर में मौजूद यूजर्स के लिए किए है, जिसमें भारत का भी नाम शामिल है. 
मेटा अब अपने ऐप्स के लिए प्लस वर्जन को लॉन्च कर रही है, जिसमें पैसे देने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे, जो अब मुफ्त वर्जन को नहीं दिआ जाएंगे. 
रेवेन्यू के लिए सिर्फ विज्ञापन पर निर्भरता नहीं
मेटा का प्लान अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए है. कंपनी के इस प्लान ये एकदम साफ हो जाता है कि अब कंपनी रेवेन्यू के लिए सिर्फ विज्ञापन पर निर्भर नहीं रहना चाहती है. अब कंपनी ने रेवेन्यू जनरेट करने के लिए नया रास्ता खोज लिया है. 
अब कंपनी चाहती है कि यूजर्स प्रीमियम फीचर्स और बेहतर एक्सपीरियंस  और ज्यादा ऑडियंस के लिए हर महीने एक पेमेंट करें. 
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लान्स की कीमत 
इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपये) मंथली रखी है. वहीं वॉट्सऐप प्लस की कीमत 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपये) मंथली रखी है. Meta ने अभी भारत के लिए कीमतों का ऐलान नहीं किया है. 
WhatsApp में मिलेगा कई दमदार फीचर्स 
टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप प्लस के अंदर कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिसमें फोकस पर्सनाइलाइजेशन मैसेजिंग पर फोकस रहेगा. वॉट्सऐप सब्सक्राइबर्स को कस्टम थीम, यूनिक रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स को पिन करने का फीचर मिलेगा. 
फेसबुक Facebook और Instagram में मिलेंगे एडवांस टूल्स और प्रोफाइल कस्टमाइजेशन
TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लास सब्सक्राइबर को कई खास फीचर मिलेंगे. इंस्टाग्राम प्लस में यूजर्स आसानी से देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई है. साथ ही यूजर्स क्लोज फ्रेंड्स फीचर से आगे बढ़कर अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे और बिना व्यूअर्स लिस्ट में दिखे स्टोरी प्रीव्यू भी देख सकेंगे. 
इंस्टाग्राम प्लस के तहत यूजर्स को 24 घंटे से ज्यादा तक अपनी स्टोरी को दिखाने का ऑप्शन मिलेगा. साथ ही, हर हर सप्ताह एक स्टोरी को स्पॉटलाइट किया जा सकेगा ताकि उसे ज्यादा विजिबिलिटी हासिल हो सके. एक और स्पेशल फीचर्स है, जिसमें यूजर्स अपनी स्टोरी की व्यूअर्स लिस्ट में सर्च कर सकेंगे कि कौन उनकी स्टोरी देख रहा है. 
मेटा की तरफ से प्लस प्लान्स के लिए कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड को भी शामिल किया जा रहा है. इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन, कस्टम ऐप आइकन, बायो के लिए खास फॉन्ट्स और ज्यादा प्रोफाइल पिन के जैसे फीचर्स मिलेंगे. 
मेटा वेरिफाइड से अलग होंगे ये प्लान 
मेटा के नए सब्सक्रिप्शन प्लान मेटा वेरिफाइड से अलग हैं. असल में मेटा वेरिफाइड कंपनी की मौजूदा पेड सर्विस है, जिसमें आइडेंटी वेरिफिकेशन और कस्टमर सपोर्ट आदि मौजूद हैं. 
मेटा ने और भी प्लान को लॉन्च किया 
मेटा की योजनाएं सिर्फ सोशल मीडिया ऐप्स तक सीमित नहीं हैं. कंपनी ने Meta One नाम से AI, क्रिएटर्स और बिजनेस फोक्स्ड प्लान भी पेश किए हैं. 
मेटा एआई सब्सक्रिप्शन प्लान को असल में दो टियर में पेश किया है. पहला मेटा वन प्लस प्लान है, जिसकी कीमत 7.99 डॉलर (करीब 775 रुपये) मंथली होगी. यह प्लान उन लोगों के काम आएगा, जो मेटा एआई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल इमेज बनाने, वीडियो बनाने और लंबे रीजनिंग टास्क को कंप्लीट करने के लिए करते हैं. 
दूसरा प्लान और ज्यादा कीमत वाला है, जिसका नाम मेटा वन प्रीमियम है. इसकी कीमत 19.99 डॉलर (करीब 1,939 रुपये) मंथली है. इसमें मेट वन प्लान के सभी फीचर्स मिलेंगे, जिनकी यूज लिमिट ज्यादा होगी. 
वहीं, कंपनी ने बताया है कि Meta AI चैटबॉट का फ्री इस्तेमाल जारी रहेगा. हालांकि जो लोग इमेज  और वीडियो आदि बनाने में इसका भारी इस्तेमाल करते हैं, वे एक लिमिट खत्म होने के बाद ये प्लान लेने को मजबूर हो जाएंगे. हालांकि मेटा की तरफ से यूसेज लिमिट की जानकारी नहीं दी गई है. 
क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए भी आए प्लान 
मेटा क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए भी नए सब्सक्रिप्शन प्लान ला रही है. इसमें मेटा वन एसिसेंशियल और मेटा वन एडवांस्ड शामिल है. 
Meta One Essential की कीमत 14.99 डॉलर (करीब 1,454 रुपये) मंथली रखी है. इसमें वेरिफिकेशन बेनेफिट्स, और बेहतर प्रोफिट्स लिंक जैसे फीचर्स मिलेंगे. साथ ही क्रिएटर्स खुद को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेब पोर्टल पर प्रमोट कर सकेंगे. 
Meta One Advanced प्लान इंफ्लुएंसर और बिजनेस के लिए तैयार किया गया है. इसका इस्तेमाल ज्यादा रीच के लिए किया जा सकेगा. इसमें सब्सक्राइबर को कई खास फीचर्स मिल सकेंगे, जिसमें फेसबुक फीड और सर्च रिजल्ट में प्राथमिकता जैसे फीचर्स मिलेंगे. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News