Guru Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना गया है और कहा जाता है कि यदि प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से भोलेनाथ की उपासना की जाए तो जीवन में आ रहे दुखों से छुटकारा मिलता है. साथ ही शिवजी के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि के रास्ते खुलते हैं यही वजह है कि जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत रखते हैं. पंचांग के अनुसार आज यानि 28 मई को प्रदोष व्रत रखा जा रहा है और गुरुवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को गुरु प्रदोष कहते हैं. प्रदोष व्रत की खासियत है कि इस दिन भगवान शिव का पूजन प्रदोष काल यानि सूर्यास्त के बाद किया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरु प्रदोष व्रत के दिन शिवजी की पूजा का शुभ समय क्या है?
वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 मई को सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और 29 मई का सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में आज यानि 28 मई को गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा. प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजन किया जाता है और सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल शुरू होता है जो कि केवल 45 मिनट तक रहता है. ऐसे में बता दें कि आज भगवान शिव की पूजा का शुभ समय शाम 6 बजकर 12 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. शुभ मुहूर्त में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.
इसे भी पढ़ें: Quote of the Day: आज नहीं तो कल…अच्छे-बुरे कर्म का हिसाब यहीं होता है पूरा! प्रेमानंद महाराज की ये बात बदल देगी सोच
गुरु प्रदोष के दिन सुबह स्नान आदि करे भगवान शिव का जलाभिषेक करें और धतूरा, बेलपत्र, अक्षत अर्पित करें. इसके बाद दिनभर व्रत रखें और शाम को मंदिर में चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर शिव-पार्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. इसके बाद प्रदोष काल में पूजा शुरू करें. शिवजी को चंदन का तिलक और पार्वती जी को सिंदूर को तिलक लगाएं. फिर घी का दीपक जलाएं, भोग लगाएं, प्रदोष व्रत कथा पढ़ें और शिवजी की आरती करें. पूजा के बाद भोग को प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्यों को अर्पित कर दें. कहते हैं कि प्रदोष काल में भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में होते हैं और ऐसे में जो भक्त उनका पूजन करते हैं वह उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED