आज का राशिफल 29 मई: आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली, बढ़ेगी भव्यता और पास आएगा धन – Hindustan Hindi News

Today Horoscope, Aaj ka rashifal : ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा तुला राशि में और चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में हैं। स्वाति नक्षत्र के मालिक राहु होते हैं। घर है शुक्र का, तुला राशि। चंद्रमा की स्थिति तुला राशि में है और चंद्रमा स्वाति नक्षत्र के हैं।

यहां पर थोड़ी सी चंचलता बढ़ेगी। हालांकि शुक्र और राहु का कॉम्बिनेशन बहुत खराब नहीं माना जाता है, लेकिन यहां चंचलता बढ़ेगी। थोड़ा सा येन-केन-प्रकारेण कार्य करने की स्थिति बनेगी, खासकर विपरीतलिंगी संबंधों में थोड़ा सा मैनिपुलेशन चलेगा। जीवनसाथी के साथ भी थोड़ा मैनिपुलेशन चलेगा। कुंभ राशि में राहु और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। राशिफल देखते हैं।

जीवन साथी के साथ बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। लेकिन बहुत सौम्यता के साथ रहिएगा। विपरीत लिंगी संबंधों में थोड़ा सा ध्यान रखकर आगे बढ़ना होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी।

स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति काफी एक लगाव पूर्ण, लेकिन इस लगाव में थोड़ा सा प्रेशर रहेगा। आकर्षण ज्यादा रहेगा। संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

बात करते हैं वृषभ राशि की। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में अपनापन, समीपता, साथ। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी, आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं। रुपए-पैसे की स्थिति अच्छी हो रही है और पैसे बढ़ रहे हैं, रिस्क ले सकते हैं आप। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

भावुकता पर काबू रखिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह अत्यंत शुभकारी समय दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि के स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। प्रेम के साथ आप व्यावसायिक ग्रो कर रहे हैं। संतान भी आपके… जो लोग संतान वाले हैं, संतान ग्रो कर रहे हैं, संतान आगे बढ़ रहे हैं। संतान का जो करियर है, उसमें वो आगे बढ़ रहे हैं। आपका व्यापार पहले से काफी अच्छी स्थिति में है। मतलब स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ये शुभ संकेत दिखाई पड़ रहा है। प्रेम में नयापन दिखाई पड़ रहा है— या तो नए संबंध में आएंगे या जो एक पुराना संबंध चल रहा है, उसमें तरोताजा महसूस करेंगे। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

पराक्रम रंग लाएगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में पहले से बेहतर होगा। प्रेम की स्थिति लाभप्रद है, संतान की स्थिति लाभप्रद है। यह खुशहाल समय कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

धन का आगमन होगा, निवेश अभी मत करिएगा। जो-जो अभी पैसे जिस तरीके से हैं, उस तरीके से रखे रहिए। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है, संतान की स्थिति भी अच्छी है। एक सुखद समय है, बस निवेश से बचिए और जुबान पर काबू रखिए। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

सौम्यता बढ़ेगी, भव्यता बढ़ेगी, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा सा निराशाजनक मतलब ड्राइनेस रहेगी। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है, संतान भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अगर कहीं निवेश किया तो लॉस के चांसेस हैं, इसलिए थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। प्रेम, संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार आपका बहुत अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। मन धार्मिक बना रहेगा। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। संतान भी बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News