CBSE Class 10th Phase 2 Exam: सीबीएसई बोर्ड ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन; जानें दूसरे बोर्ड एग्जाम के नियम, फीस और आवेदन का तरीका – CBSE Class 10 Phase 2 Exam CBSE Board Begins Registration Know Rules Fees and App – News24 Hindi

—विज्ञापन—
CBSE छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर पहली बोर्ड परीक्षा में नंबर कम रह गए या कंपार्टमेंट आ गई, तो घबराने की जरूरत नहीं है। CBSE ने 18 मार्च से सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 960 रुपये की फीस और वही पुराना सिलेबस, जानिए कैसे आप मई में दोबारा परीक्षा देकर अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए देखें हमारी यह विशेष फोटो गैलरी:
नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत CBSE ने कक्षा 10वीं के लिए ‘सेकंड बोर्ड एग्जाम’ का रास्ता साफ कर दिया है। 18 मार्च 2026 से दूसरे फेज की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। यह परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा सभी के लिए नहीं है। इसमें केवल वे छात्र शामिल हो सकते हैं जो पहली बोर्ड परीक्षा (फरवरी-मार्च) में शामिल हुए थे। इसमें ‘इम्प्रूवमेंट’ (मार्क्स बढ़ाने वाले) और ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन (LOC) तीन चरणों में होगा। फेज 1: 18 मार्च से 31 मार्च 2026 (एडवांस रजिस्ट्रेशन)। फेज 2: पहले बोर्ड के रिजल्ट के अगले दिन से (5 दिनों के लिए)। फेज 3: रिजल्ट के 7 दिन बाद (लेट फीस के साथ)।
जो छात्र मुख्य परीक्षा (Phase 1) में नहीं बैठे थे या जो 3 या उससे अधिक विषयों में फेल हो गए हैं, वे फेज 2 परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। ऐसे छात्रों को Essential Repeat (ER) श्रेणी में रखा जाएगा और उन्हें अगले साल (फरवरी 2027) परीक्षा देनी होगी।
दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए छात्रों को प्रति विषय ₹960 की फीस देनी होगी। छात्र अधिकतम 3 विषयों (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा) में अपने अंक सुधारने के लिए परीक्षा दे सकते हैं।
दूसरे फेज की परीक्षा का सिलेबस बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा पहली परीक्षा का था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि छात्रों का परीक्षा केंद्र (Exam Centre) भी वही रहेगा जो पहली बोर्ड परीक्षा में था।
दूसरे बोर्ड एग्जाम में केवल थ्योरी परीक्षा होगी। आपके प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के नंबर पहली परीक्षा वाले ही मान्य होंगे। प्रैक्टिकल एग्जाम दोबारा आयोजित नहीं किए जाएंगे।
छात्र खुद सीधे आवेदन नहीं कर सकते। आवेदन की पूरी प्रक्रिया संबंधित स्कूल के माध्यम से ही पूरी की जाएगी। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे योग्य छात्रों की सूची (LOC) समय पर पोर्टल पर अपलोड करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News