‘विजय’ नहीं है थलपति का असली नाम…मां हैं हिंदु, तो पिता ईसाई, जानें किस धर्म को मानते हैं सुपरस्टार? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Thalapathy Vijay Real Name: थलपति विजय चुनाव से पहले साई बाबा के मंदिर शिरडी गए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी मां हिंदु और पिता ईसाई हैं. इसके अलावा थलपति विजय का पूरा नाम ‘विजय’ भी नहीं है. आज हम जानेंगे कि खुद वे किस धर्म को मानते हैं?  
थलपति विजय विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीते. हर जगह उनके जीत की बात हो रही. लेकिन इसी बीच उनके असली नाम और पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में भी लोग खोज खोजकर निकाल रहे हैं, जिसमें पता चला कि उनका ‘विजय’ नाम असली नहीं है. (Credit- Pinterest)
थलपति विजय का असली नाम है- जोसेफ विजय चंद्रशेखर (Joseph Vijay Chandrasekhar). अपनी फिल्मों के लिए विजय नाम का इस्तेमाल करते हैं. जबकि उनके फैंस ने उन्हें थलपति नाम दिया है, जिसका मतलब है ‘कमांडर’. (Credit- Pinterest)
विजय एक ऐसे परिवार से आते हैं जहां पर उनकी मां हिंदु धर्म से ताल्लुक रखती हैं. वहीं पिता एस ए चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक ईसाई धर्म से संबंध रखते हैं. उनकी मां, शोभा चंद्रशेखर, एक पार्श्व गायिका और शास्त्रीय संगीतकार हैं, जो हिंदू धर्म में काफी भरोसा करती हैं. (Credit- Pinterest)
विजय ने एक बार इंटरव्यू में बताया कि वे भगवान पर काफी विश्वास करते हैं. उनका बचपन मिश्रित धार्मिक वातावरण में हुआ है, जहां पर उनका Baptism तक हो चुका है. लेकिन वे मंदिर और दरगाहों के लिए पूरी श्रद्धा रखते हैं. (Credit- Pinterest)
विजय ने 1999 में संगीता सोर्णालिंगम से शादी की थी, जो एक हिंदु परिवार से आती हैं. उनके 2 बच्चे हैं, जो इसी धार्मिक माहौल में पले-बढ़े हैं. हालांकि, विजय को अक्सर मंदिरों में जाते हुए देखा गया है. (Credit- Pinterest)
विजय ने एक अभिनेता और अब एक राजनेता (TVK पार्टी के प्रमुख) के रूप में, विजय ने हमेशा खुद को धार्मिक रूप से तटस्थ रखा है. वह रमजान के दौरान इफ्तार पार्टियों का भी आयोजन करते रहे हैं, हालांकि इसे लेकर हाल ही में कुछ विवाद भी हुए थे. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News