—विज्ञापन—
अगर आप घर या ऑफिस के लिए CCTV कैमरा लगवाने की सोच रहे हैं, तो अब थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. सरकार ने 1 अप्रैल से CCTV कैमरों को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं, जिनका सीधा असर आपकी खरीदारी पर पड़ेगा. गलत कैमरा खरीदने पर न सिर्फ नुकसान हो सकता है, बल्कि सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है.
भारत सरकार ने 1 अप्रैल से चीनी कंपनियों के नॉन-सर्टिफाइड CCTV कैमरों पर प्रतिबंध लगा दिया है. खासतौर पर वे कैमरे जो इंटरनेट से जुड़े होते हैं और जरूरी सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते, अब भारत में नहीं बेचे जा सकेंगे.
इस फैसले का असर Hikvision, Dahua Technology जैसी बड़ी चीनी कंपनियों पर पड़ा है. इनके अलावा TP-Link जैसे ब्रांड के कुछ CCTV प्रोडक्ट्स भी इस नियम के दायरे में आए हैं, जिससे इनकी बिक्री पर रोक लग गई है.
सरकार ने STQC (Standardisation Testing and Quality Certification) के तहत नए नियम लागू किए हैं. अब भारत में बिकने वाले हर CCTV कैमरे को तय मानकों और सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. बिना सर्टिफिकेशन वाले कैमरे अब मार्केट में नहीं बिक सकेंगे.
आजकल CCTV कैमरे हर जगह इस्तेमाल हो रहे हैं, जिससे साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ गया है. कई बार ऐसे डिवाइस हैक हो सकते हैं, जिससे निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है. इसी को देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है.
नए नियमों के मुताबिक CCTV डिवाइस में कोई छिपा हुआ बैकडोर या संदिग्ध हार्डवेयर नहीं होना चाहिए. साथ ही, इन डिवाइस में समय-समय पर सिक्योरिटी अपडेट और सुरक्षित फर्मवेयर मिलना भी जरूरी होगा.
अगर आप नया CCTV कैमरा खरीदने जा रहे हैं, तो यह जरूर चेक करें कि वह STQC सर्टिफाइड है या नहीं. हमेशा भरोसेमंद और सुरक्षित ब्रांड का ही चुनाव करें, ताकि आपकी सुरक्षा में कोई कमी न रहे.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in