लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एलएसजी इस सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। वहीं, पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री दिलीप घोष की बाइक पर खास बवाल मच गया है। शाम की पांच बड़ी खबरों में जानिए क्या है पूरा मामला…
ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने किया कन्फर्म
लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से आईपीएल 2026 समाप्त होने के बाद अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है। लखनऊ के कप्तान और 27 करोड़ी खिलाड़ी ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। इस सीजन तो लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है, लेकिन अगले सीजन अब ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि ऋषभ पंत ने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों को टीम के सामने छोड़ने का फैसला किया जिसे टीम ने स्वीकार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
पेट्रोल गटकने वाली सुपर बाइक चलाते दिखे शुभेंदु के मंत्री, वायरल वीडियो पर बवाल
पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार में मंत्री दिलीप घोष शुक्रवार को सुपर बाइक चलाते नजर आए। अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया। घोष ने लिखा, ‘आज मैंने होंडा बिगविंग सुपर बाइक चलाई। यह एक हाई-स्पीड 1800 CC, 6-सिलेंडर वाली मोटरसाइकिल है। बाइक बेहद आरामदायक है और शानदार स्पीड देती है। पीछे काफी जगह है और सोफे जैसी पैसेंजर सीट है, जिससे राइडर बहुत आराम से बैठ सकता है।’ पढ़ें पूरी खबर
क्या है ‘अराश-ए-कमानगीर? जिसका इस्तेमाल कर ईरान ने US ड्रोन कर दिया जमींदोज
ईरान-अमेरिका संघर्ष और तनातनी के बीच तेहरान ने दावा किया है कि उसने इस हफ्ते की शुरुआत में होर्मुज़ समुद्री मार्ग के पास अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने के लिए एक नई हवाई रक्षा प्रणाली तैनात की थी, जो स्थानीय तौर पर निर्मित थी। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि अमेरिकी ड्रोन जिसकी प्रति यूनिट कीमत 1.6 करोड़ डॉलर से 3 करोड़ डॉलर के बीच बीच है, को होर्मुज़ स्ट्रेट में क़ेशम द्वीप के पास ‘अराश-ए-कमानगीर’ नामक एक स्थानीय रूप से विकसित प्रणाली का उपयोग करके मार गिराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
भाजपा का गजब दांव, पूर्व कांग्रेसी को बना दिया अपना अध्यक्ष; क्या है माजरा
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से कुछ महीनों पहले ही अध्यक्ष बदलने का फैसला किया है। पार्टी ने गुरुवार को सरदार केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब भाजपा ने राज्य में जाट सिख को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। खास बात है कि ढिल्लों 4 साल पहले ही कांग्रेस से पाला बदलकर भाजपा में शामिल हुए थे। ढिल्लों राज्य के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जाने मालवा क्षेत्र से आते हैं, जहां पंजाब विधानसभा की 117 में से 69 सीटें आती हैं। राज्य में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पढ़ें पूरी खबर
IMD ने दी गुड न्यूज, अभी मौसम रहेगा कूल-कूल, इन राज्यों में पूरे हफ्ते आंधी-पानी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास में गुरुवार शाम हुई बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज शुक्रवार (29 मई) को भी ये राहत कायम है। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले दर्ज 28.4 डिग्री सेल्सियस से घटकर 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमानों में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने दोपहर और शाम के समय बारिश होने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play