महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कोल्हुई पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने सघन गश्त अभियान चलाया। यह अभियान बृजमनगंज ब्लॉक के कोल्हुई थाना क्षेत्र में चलाया गया।
संयुक्त गश्त के दौरान सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी और स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
जवानों ने सीमा से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों का भी दौरा किया और वहां के निवासियों को सतर्कता बरतने का संदेश दिया।
इस गश्त में कोल्हुई के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह, सशस्त्र सीमा बल के उपनिरीक्षक मंगल सिंह और जोगियाबारी चौकी प्रभारी पंकज सिंह सहित पुलिस तथा एसएसबी के अन्य जवान मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.