Uttar Pradesh News Live: हमीरपुर पुल हादसे में एक्शन शुरू, यूपी में बिजली महंगी – Hindustan Hindi News

यूपी में बिजली महंगी
Uttar Pradesh News Live: हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। इस मामले में अब ताबड़तोड़ ऐक्शन शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यूपी के तीन करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है। जून से बिजली महंगी हो जाएगी। जून में आने वाले बिल में अब 10 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज जुड़कर आएगा।

हमीरपुर पुल हादसे में ऐक्शन शुरू, कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। इस मामले में अब ताबड़तोड़ ऐक्शन शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: हमीरपुर पुल हादसे में ऐक्शन शुरू, कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से महंगी होगी बिजली, 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा बिल
यूपी के तीन करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है। जून से बिजली महंगी हो जाएगी। जून में आने वाले बिल में अब 10 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज जुड़कर आएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से महंगी होगी बिजली, 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा बिल
करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलरामपुर में कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकी खुर्द में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार लौकी खुर्द निवासी मुकेश कुमार द्विवेदी पुत्र राम समुझ रात करीब 9 बजे घर में पंखे का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए। परिजन और पड़ोसी तुरंत उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर भारतीय सेना में हुए शामिल
अयोध्या में अग्निपथ योजना के तहत प्रशिक्षित सातवें बैच के 835 अग्निवीर जवानों ने शनिवार को भारतीय सेना में औपचारिक रूप से कदम रखा। इस अवसर पर अयोध्या स्थित डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के जमादार लाला परेड ग्राउंड में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।
परेड के दौरान अग्निवीरों ने अनुशासन, साहस, समर्पण और सैन्य उत्कृष्टता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह की समीक्षा डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर जितेन्द्र शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने की।
इन जवानों ने 24 सप्ताह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक सैन्य कौशल, शारीरिक दक्षता, युद्धक तकनीकों तथा भारतीय सेना के मूल मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित, दृढ़ निश्चयी तथा हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाना रहा।
जिस शव पर चादर डालने पहुंचा वह उसका बेटा निकला
बाराबंकी में कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सीएचसी पर पहंुचे शव पर चादर डालने के लिए चिकित्सक के कहने पर स्वास्थ्य कर्मी शव के पास पहंुचा तो देखा उसका बेटा निढाल पड़ा है। यह देख चीख पड़ा। अकस्मात स्वास्थ्य कर्मी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन चिकित्सक समेत स्टाफ के लोग दौड़कर पहंुचे तो पता चला कि दुर्घटना में मृत युवक स्वास्थ्य कर्मी का बेटा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहला फुसलाकर युवती को भगा ले गया, नामजद मुकदमा दर्ज
अम्बेडकरनगर में जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गोविन्दपुर बरईपुर निवासी हरिकेश यादव उनकी पुत्री से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। जानकारी होने पर उसे समझाया गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि वह युवती पर बातचीत का दबाव बनाता था तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। उसने युवती को दो मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराए थे।
बीच सड़क युवती ने चार मिनट तक शोहदे को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
रायबरेली थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में फतेह शहीद बाबा की मजार पर पहुंची एक युवती ने बीच सड़क शोहदे की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का कहना है कि आरोपी उसके साथ अश्लील हरकते कर रहा था और बात नहीं करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
दरअसल, पुराना खीरों मोहल्ला स्थित फतेह शहीद बाबा मजार के पास गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। कहा जाता है कि मजार पर उन्हें विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने की सलाह दी जाती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
यूपी भाजपा की नई टीम पर कब लगेगी फाइनल मुहर? दिल्ली में कुछ वीआईपी नामों पर फंसा पेंच
यूपी भाजपा की नई टीम को लेकर सर्वोच्च स्तर से अंतिम मुहर लगनी है। हालांकि अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है लेकिन कुछेक वीवीआईपी मामलों पर फैसला होना अभी शेष है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी भाजपा की नई टीम पर कब लगेगी फाइनल मुहर? दिल्ली में कुछ वीआईपी नामों पर फंसा पेंच
ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 15.11 कुंतल मादक पदार्थ नष्ट कराए
गोण्डा में ऑपरेशन दहन के तहत एनडीपीएस एक्ट के कुल 898 मुकदमों से संबंधित मादक पदार्थों को विनीत जायसवाल के पर्यवेक्षण में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में मैजापुर स्थित औद्योगिक इकाई के इन्सीनेटर में नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 41 करोड़ 60 लाख आंकी गई है। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
प्रॉपर्टी खरीदारों को झटका! लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में बढ़े सर्किल रेट, जानें इन इलाकों के नए दाम
लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि जमीन खरीदना अब और महंगा हो गया है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सर्किल रेट में दोगुना से ज्यादा की वृद्धि की है। संशोधित दरें 4 जून से लागू हो जाएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर: प्रॉपर्टी खरीदारों को झटका! लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में बढ़े सर्किल रेट, जानें इन इलाकों के नए दाम
UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी से राहत, आंधी-बारिश से 10 डिग्री कम हो सकता है पारा
यूपी के कई इलाकों में बदले मौसम ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी है। गुरुवार रात से तेज हवाएं चलने के साथ आसमान मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले दो दिन में तेज हवा, बारिश संग कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी में भीषण गर्मी से राहत, आंधी-बारिश से 10 डिग्री कम हो सकता है पारा
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News