किन देशों में सप्ताह भर सबसे ज्यादा घंटे काम करते हैं लोग, कहां खड़ा है अपना इंडिया! – India.Com

Published By: Arun Kumar | Updated: May 30, 2026, 3:27 PM
सुकून की जिंदगी जीने का सपना हर किसी का होता है. सुकून और जिंदगी की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यक्ति को पैसे कमाने की भी दरकार होती है. इसके लिए वे नौकरी, बिजनेस या दूसरे काम करते हैं, जिससे अपनी जरूरतों को पूरा किया जा सके.
हर देश में एक सप्ताह में काम करने के न्यूनतम घंटे निर्धारित रहते हैं. कई ऐसे देश भी हैं, जहां नौकरी में एक सप्ताह में 30 से 32 घंटे देना ही पर्याप्त होता है यानी रोजाना 5 दिन काम करने के लिए 6 से साढ़े 6 घंटे का काम ही पर्याप्त रहता है.
कई ऐसे भी देश हैं, जहां सप्ताह में कम से कम 55 घंटों तक भी काम करना होता है. इस लिहाज से यहां कम से कम 6 दिन प्रति सप्ताह का काम भी अगर व्यक्ति करता है तो उसे रोजाना 9 घंटे से ज्यादा अपनी नौकरी को देने होते हैं और सप्ताह में उन्हें एक ही छुट्टी मिलती है.
बता दें इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) ने पिछले साल काम करने के घंटों के लिहाज से यह डेटा जारी किया था. वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने इस रिपोर्ट की लिस्ट जारी की है. बता दें दुनिया में सबसे ज्यादा साप्ताहिक घंटे काम भारत के पड़ोसी देश भूटान में काम करते हैं. यहां साप्ताहिक रूप से लोग 55 घंटे काम करते हैं.
यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में साप्ताहिक रूप से लोग 48 घंटे काम करते हैं. पाकिस्तान में सप्ताह में लोग 51 घंटों तक काम करते हैं.
भारत में काम करने का यह समय सप्ताह में 49 घंटे काम करते हैं, जबकि ईरान में सप्ताह भर में 47 घंटे काम करने का रिवाज है. इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन में 45 घंटों तक काम करने का रिवाज है.
अमेरिका में सप्ताह भर में करीब 38 घंटे काम करने का रिवाज है. जिन देशों में सबसे कम घंटों तक काम करने का रिवाज है. वे नीदरलैंड्स हैं, जहां 30 घंटे काम करने का रिवाज है. नॉर्वे उससे भी आगे है यहां सप्ताह में सिर्फ 28 घंटे काम का रिवाज है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News