कृपया धैर्य रखें।
भारतीय हज मिशन ने सऊदी अरब में दो प्रतिष्ठित 'लब्बैतुम अवार्ड' जीते, जिसकी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने सराहना की। ये पुरस्कार हज के ता …और पढ़ें
भारतीय हज मिशन ने जीते दो सऊदी पुरस्कार रिजीजू ने की सराहना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
भारतीय हज मिशन ने जीते दो ‘लब्बैतुम अवार्ड’।
हज के तालमेल और संचार में बेहतरीन काम।
हज सुविधा ऐप, स्मार्ट रिस्टबैंड जैसी नई पहलें।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब में भारतीय हज मिशन ने दो पुरस्कार जीते। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने इसे लेकर शनिवार को मंत्रालय और भारतीय हज समिति के बीच तालमेल की तारीफ की।
एक्स पोस्ट में कहा, “यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि भारतीय हज मिशन को पहली बार, हज के तालमेल और संचार में बेहतरीन काम के लिए सऊदी हज और उमराह मंत्रालय से दो प्रतिष्ठित ‘लब्बैतुम अवार्ड’ मिले हैं।”
उन्होंने कहा, “हज 2026 के मुख्य चरण का सफल आयोजन बेहतरीन तालमेल को दिखाता है।” उन्होंने कहा, “जायरीनों के लिए लगातार सहयोग और बेहतरीन इंतजाम के लिए सऊदी अरब का आभारी हूं।” साल 2026 के लिए भारत से हज यात्रा 18 अप्रैल को शुरू हुई, जिसमें तीर्थयात्रियों का पहला जत्था देश भर के अलग-अलग जगहों से सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ।
1.75 लाख से अधिक जायरीनों ने हज यात्रा की। हज 2026 के लिए शुरू की गई प्रमुख नई पहलों में हज सुविधा एप के जरिए बेहतर डिजिटल सुविधा, लापता तीर्थयात्रियों का पता लगाने और उन्हें सहायता पहुंचाने के लिए हज सुविधा स्मार्ट रिस्टबैंड की व्यवस्था और पहली बार 20 दिनों के कम समय वाले हज विकल्प की शुरुआत शामिल है, जिससे तीर्थयात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
पैतृक संपत्ति में हक देकर बेटियों को दहेज हत्या से बचाएंः डा. वीणा तलवार ओल्डेनबर्ग