भास्कर न्यूज | नागौर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरहद अलाय के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 73 ग्राम अवैध एमडीएमए, 40 ग्र
एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एनएच 62 पर एक कार में दो संदिग्ध हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से ड्रग्स और कारतूस के अलावा पांच फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं। मुख्य आरोपी खेमाराम का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसका पिता रामाकिशन श्रीबालाजी थाने के हिस्ट्रीशीटर है। खुद खेमाराम के खिलाफ हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट सहित 4 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह जयपुर एनसीबी के एक मामले में भी लंबे समय से वांछित (वांटेड) चल रहा था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.