—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत दौरे पर हैं. रविवार को वो म्यांमार-भारत व्यापार मंच में भाग लेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप का रविवार सुबह ताजमहल देखने का कार्यक्रम है. वो यहां करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगी.
केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (DDR&D) के सचिव और डीआरडीओ चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. यह जिम्मेदारी 31 मई 2026 को डॉ. समीर वी. कामत का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रभावी होगी.
भारत ने वियतनाम को अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ देने के लिए करीब 60 अरब रुपये का रक्षा समझौता किया है, जिसकी पुष्टि रक्षा सचिव ने पहली बार सिंगापुर के शांगरी-ला डायलॉग में सार्वजनिक रूप से की. फिलीपींस और इंडोनेशिया के बाद वियतनाम भारत से यह मिसाइल खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है.
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को श्री क्षेत्र धर्मस्थल मंजुनाथ स्वामी मंदिर का दौरा करेंगे. इसके बाद वह कर्नाटक के बेल्थंगडी में स्थित श्री औद्योगिक पार्क का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह केरल के कोट्टायम में दीपिका मलयालम दैनिक के 140वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे. वह कन्नूर में राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर द्वारा आयोजित एक निजी समारोह में भी शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 134वां संस्करण रविवार को प्रसारित होगा. इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं. हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे से शुरू होगा.
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग भारत के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. यह यात्रा राष्ट्रपति मिन की मौजूदा पद पर भारत की पहली यात्रा है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

Breaking News in Hindi LIVE Updates: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन 11वीं क्लास के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया. गाजियाबाद पुलिस द्वारा असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. इस एनकाउंटर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिंह News 24 डिजिटल में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को डिजिटल मीडिया में 6 साल से अधिक का अनुभव है. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमायिक विषयों पर वर्षा की अच्छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीतिक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी लिखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा सिंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क किया जा सकता है.

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in