World No Tobacco Day 2026: हर साल 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस तंबाकू वाली आदत को छुड़वाने और इसके नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए होता है. कुछ लोग इस गंदी आदत को छोड़ना तो चाहते हैं, लेकिन छोड़ नहीं पाते हैं. आज के समय में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान जैसी चीजें युवाओं के बीच भी देखने को मिल रही है, जो की काफी ज्यादा गंभीर समस्या है. ये आगे जाकर बेहद ही खतरनाक भी साबित हो सकती है. इसका सेवन आपकी सेहत पर गंदा असर डालता है और कई सारी गंभीर बीमारियों के शिकार भी आप हो सकते हैं. अगर आप भी तंबाकू की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ आपको आदतें बताते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से इससे राहत पा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं.
तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए असरदार तरीके
1. धीरे-धीरे सेवन कम
एकदम से चीजों को छोड़ना आसान नहीं होता है इसलिए आपको धीरे-धीरे इसका सेवन कम होना होगा. जैसे मान लें अगर आप 5 सिगरेट पीते हैं, तो उसको 2 कर दीजिए और फिर धीरे-धीरे कम करके छोड़ दें.
इसे भी पढ़ें: क्या शरीर में पानी की कमी से पीरियड्स में हो सकती है देरी? जानिए इसके पीछे का सच
2. मन में मजबूत वजह तय करें
अगर आप तंबाकू की लत से छुटकारा हमेशा के लिए पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने मन में एक मजबूत वजह तय कर लेनी है. जिससे चीजें आपके लिए आसान हो जाएगी. सबसे पहले खुद से पूछें कि आप सच में इस आदत को छोड़ना चाहते हैं. दूसरों के कहने पर तंबाकू छोड़ने की कोशिश करेंगे, तो ये बात ज्यादा समय तक नहीं चलेगी.
3. परिवार और दोस्तों के साथ समय
तंबाकू की लत छोड़ने के लिए आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बीताना है उनके सहयोग से ही आप इस चीज को आसानी से छोड़ सकते हैं. आपके आसपास के लोग आपको मोटिवेट करेंगे, तो ये चीज आप आसानी से छोड़ सकते हैं.
4. हेल्दी लाइफस्टाइल
किसी भी बुरी आदत को छोड़ने के लिए आपको सबसे पहले हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना है और यही नहीं हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और पर्याप्त पानी शरीर को डिटॉक्स रखना भी आपके लिए जरूरी है. जितना आप इसको खरीदकर पीते हैं, उतने में आप इन सबको खाकर हेल्दी लाइफस्टाइल को जी सकते हैं.
5. विशेषज्ञ की सलाह
अगर आप तंबाकू की लत को छोड़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले विशेषज्ञ की सलाह आपको जरूर लेनी है. .यही हैं, जो आपको ठीक तरीके से छोड़ने की सलाह को अच्छे से बता सकते हैं. आपको समय-समय पर जाना ही चाहिए इनके पास.
(Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अपनी सेहत से जुड़ा कुछ भी कहीं भी पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रितिका वर्तमान में India.com हिंदी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जी न्यूज हिंदी में लाइफस्टाइल, फैशन, फूड जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा खासा अनुभव है. … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED