दोस्त से पैसे, फरारी का प्लान और फिर एनकाउंटर… असद मुठभेड़ की इनसाइड स्टोरी – AajTak

Feedback
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस के अनुसार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था. मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जबकि आरोपी का एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा.
दोस्त से कुछ पैसे लेकर फरार होने की कोशिश में था आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 28 मई को खोड़ा थाना क्षेत्र में सूर्या चौहान नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया था. इस हमले में गंभीर रूप से घायल सूर्या की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से तीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी. मुख्य आरोपी असद फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी.
यह भी पढ़ें: ‘बकरा हलाल होते देखा है?’ बोलकर मुस्लिम दोस्तों ने सूर्या चौहान को चाकू से गोद डाला; गाजियाबाद के खोड़ा में तनाव
पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि असद अपने एक साथी से मिलने के लिए खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है. बताया गया कि वह कुछ पैसे लेकर इलाके से बाहर भागने की फिराक में था. सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया और कई स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी.
इसी दौरान वसुंधरा क्षेत्र में पुलिस टीम को एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन आरोप है कि असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान असद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया.
अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस गोलीबारी में खोड़ा थाना क्षेत्र में तैनात एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है. मुठभेड़ के दौरान असद का एक साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. मौके से आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और बाइक बरामद की गई है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि असद के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. बरामद हथियार की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी और पूरे घटनाक्रम की नियमानुसार जांच की जा रही है. सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी के मारे जाने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है और पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रही है. 
28 मई को की गई थी सूर्या की हत्या
28 मई यानी कि बकरीद के दिन सूर्या को आरोपी असद द्वारा बुलाया गया. जैसे ही सूर्या गली में पहुंचा, वैसे ही अशद समेत 5-6 लड़कों ने उसे घेर लिया और सरेआम चाकुओं से गोदने लगे. आरोपियों ने सूर्या को तब तक चाकुओं से गोदा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई. हत्या को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार थे. जिसके बाद सूर्या के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई. परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर सूर्या की असद से बहस हुई थी. जिसको लेकर ही उसकी हत्या कर दी गई. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News