'वजन और उम्र से मत तौलो', ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर भड़कीं माधुरी दीक्षित – AajTak

Feedback
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन छा गई थीं. लेकिन उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया. इस बीच अब उनकी ‘देवदास’ को-स्टार माधुरी दीक्षित उनके सपोर्ट में सामने आई हैं. माधुरी ने साफ कहा कि ऐश्वर्या को उनके लुक या उम्र से नहीं, बल्कि उनकी अचीवमेंट्स से पहचाना जाना चाहिए.
ऐश्वर्या की ट्रोलिंग गलत
पीटीआई से बातचीत में माधुरी ने कहा कि ऐश्वर्या पिछले 20 साल से ज्यादा समय से कान्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और उन्होंने देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है.
माधुरी ने कहा- ऐश्वर्या एक ग्लोबल स्टार हैं. मिस वर्ल्ड बनने से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने तक उन्होंने देश को गर्व महसूस कराया है. आप उन्हें सिर्फ उनके वजन, ड्रेस साइज या उम्र के नंबरों से नहीं आंक सकते. वो खूबसूरत हैं और सबसे बड़ी बात ये है कि वो अंदर से भी खूबसूरत इंसान हैं.
दरअसल, कान्स 2026 के रेड कार्पेट से ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके लुक और वजन को लेकर टिप्पणियां करनी शुरू कर दी थीं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए माधुरी ने कहा कि इस तरह की बातें युवाओं के लिए गलत संदेश देती हैं.
उन्होंने कहा- जब आप किसी की उपलब्धियों को छोड़कर सिर्फ उसके लुक्स पर बात करते हैं, तो आप आज की युवा पीढ़ी को क्या सिखा रहे हैं? क्या किसी इंसान की कीमत सिर्फ उसके दिखने से तय होती है? मुझे लगता है कि ये बिल्कुल गलत संदेश है.
सोशल मीडिया ने आसान की राह
माधुरी और ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म ‘देवदास’ में साथ काम किया था. दिलचस्प बात ये है कि ऐश्वर्या ने पहली बार साल 2002 में देवदास के प्रीमियर के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था. उस समय उनकी पीली साड़ी वाली तस्वीरें दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी थी.
सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचना और ट्रोलिंग को लेकर माधुरी ने कहा कि आज हर किसी के पास अपनी राय जाहिर करने का मंच है. उन्होंने कहा- पहले भी ऐसे लोग होते थे जो आलोचना करते थे, लेकिन उनके पास अपनी बात कहने का माध्यम नहीं था. आज सोशल मीडिया ने हर किसी को वो मंच दे दिया है.
माधुरी ने ये भी माना कि फिल्म इंडस्ट्री में आलोचना हमेशा से रही है, लेकिन अब डिजिटल दौर में हर छोटी-बड़ी चीज कंटेंट बन गई है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आएंगी. इस डार्क कॉमेडी फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, रवि किशन और कंटेंट क्रिएटर धारणा दुर्गा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News