तुला मासिक राशिफल 2026: जून के महीने में तुला राशि की लाइफ में आएंगे क्या बदलाव, पढ़ें तुला राशि का मासिक राशिफल – Hindustan Hindi News

Libra Masik Rahsifal June : आपका महीने में सूर्य सबसे पहले मिथुन में हैं तो आपको ऐसा माइंडसेट देगा कि आप हर काम और हर बात को जानने की अच्छा रखेंगे। आपके लिए अच्छा समय है जब आप नईचीज सीख सकते हैं?आप अपनी फीलिंग्स को पार्टनर से अच्छे से जाहिर कर सकेंगे, अपने आइडियाज को जाहिर कर सकेंगे। बुध जून में कर्क राशि में आएंगे ऐसे में आपके लिए बड़े फैसले लेना और भी आसान हो जाएगा। शुक्र और कर्क के कारण आपको एक अलग पहचान मिल सकती हैं। आप आगे खड़े दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसके सिर्फ इंतजार ही करते रह जाएंगे।कुछ मंथ आपके लिए इस महीने एक्शन वाले होंगे। आप बड़ी सफलता भी पाएंगे। मंगल के ग्रह बदलने से आप अपने आत्मविश्वास में एक अलग ही चमक पाएंगे। आप मूव कर पाएंगे, सीख पाएंगे।

इसवीक पार्टनर के साथ लड़ाई झड़े हो सकते हैं। आप दोनों में तनाव बन सकता है। आपको जो भी बोलना है, सोच समझकर बोलना है। वरना बेकार का विवाद आपके लिए बढ़ सकता है। जो लोग सिंगल हैं और किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत करना चाहते हैं, वे बहुत सोच-समझकर आगे बढ़कर आगे बढ़ें, सामने वाला सही है, इस बात की कोई गारंटी नहीं है। पर्सनल लाइफ में इस महीने धैर्य रखना ही उपाय है। इसलिए लवलाइफ के बारे में यह महीना आपके लिए खास नही है। इसलिए आपको जो करना है सोच समझकर करना है।

अगर करियर में परेशानी थी इस महीने गुरु के कारण आपके लिए चीजें बदलेंगी। कुछ ऐसे बदलाव आएंगे, जिनके बारे में आपने सोचना भी नहीं होगा। करियर में आएग बढेंगे, राजनीति में भी कुछ लोगों का करियर दिख रहा है।सरकारी तंत्र से पिछले दिनों जो स्थितियां खराब चल रही थीं या काम अटके हुए थे, उनमें अब बड़ा सुधार शुरू हो जाएगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

अर आप बिजनेस करते हैं, तो आपके लिए कोई समस्या इस समय नहीं है, आपको कोई दिक्कत परेशानी नहीं होगी, लेकिन फैसले ध्यान से लें। आपके लिए धन लाभ गुरु लेकर आ रहे हैं। जो आपके लिए अच्छी चीज है। निवेश करने जा रहे हैं, तो थोड़ा सोच समझकर करें? आप किसी भी नई योजना, शेयर बाजार में पैसा तो बिल्कुल ना लगाएं, आपके लिए दिक्कतों को सामना करना पड़ा सकता है। आपको सेविंग करना ठीक रहेगा, लेकिन अगर पैसा कहीं भी बिना सोचे समझे लगा दिया तो घाटा होगा। महीने के मध्य के इन दोनों भागों को छोड़कर, यानी महीने के अंतिम भाग में ही आप निवेश के बारे में सोच सकते हैं।

हेल्थ के लिहाज से यह महीना कोई खास नहीं है। सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि लापरवाही से आपके लिए परेशानी बढ़ा सकती है। छठे भाव (खष्ट भाव) में शनि देव विराजमान हैं, जो आपको हड्डियों, जोड़ों के दर्द या वात रोग से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां दे सकते हैं। आपके सप्तम और अष्टम भाव पर रहेगा, जिसके कारण रक्त से संबंधित परेशानियां, ब्लड प्रेशर का बढ़ना या अचानक चोट-चपेट लगने की स्थिति बन सकती है। हालांकि, मध्य के बाद जब सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेंगे, तो आपका इम्यून सिस्टम तेजी से बूस्ट होगा और स्थितियां पूरी तरह संभल जाएंगी।

शार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने ‘आज तक’ (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News