CG Hindi News Today Live: फ्लोरामैक्स मामले में फोटो वार, बीजेपी ने शेयर किया पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की पत्नी की आरोपियों के साथ तश्वीर – IBC24 News (हिंदी)

सवाल आपका है
Home » Breaking-news » CG Hindi News Today Live: Photo war in Floramax case, BJP shared the picture of former minister Jai Singh Aggarwal’s wife with the accused.
bjp twitter handle

रायपुर: CG Hindi News Today Live छत्तीसगढ़ करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम देने वाली ‘फ्लोरा मैक्स’ का विवाद जारी है | बीजेपी ने पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की पत्नी रेनू अग्रवाल की मुख्य आरोपी के तस्वीर सोशल मीडिया में साझा करते हुए कांग्रेस को घेरा है | फ्लोरामैक्स दफ्तर का उद्घाटन पूर्व मंत्री की पत्नी ने किया था | रेणु अग्रवाल फ्लोरामैक्स के दफ्तर पहुंची थी | उनके साथ मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह भी मौजूद थे | पोस्ट कर बीजेपी ने लिखा की अब कांग्रेस बताएं फ्लोरमैक्स से कितने करोड़ रुपए लेकर घर गई है और अब आरोपियो को बचाने कांग्रेस दवाब बना रही है |
छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में आज महा संक्रांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश में जहां कई स्थानों पर लड्डू खिलाकर एक दूसरे को बधाई देते हैं तो दूसरी ओर गुजरात सहित देश के कई राज्यों में पतंगबाजी का भी अलग ही नजारा देखने को मिलता है। मकर संक्रांति के पावन पर भी छत्तीसगढ़ में सियासी पारा हाई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर आज पक्ष-विपक्ष आमने सामने हैं।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में OBC आरक्षण पर सियासत तेज हो गयी है | जिपं अध्यक्ष पद के लिए OBC को आरक्षण नहीं मिला है | जिसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है | प्रदेशभर में OBC आरक्षण पर कल बुधवार यानि 15 जनवरी को प्रदेभर में जिला स्तरीय प्रदर्शन करने का एलान किया है | जिसके लिए कांग्रेस ने सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखा है |

रायपुर :आकाशवाणी चौक के पास उत्कल बस्ती में हंगामा
युवक ने परिवार समेत आत्मदाह की कोशिश की
कोर्ट के आदेश पर राजस्व अमला मकान खाली कराने पहुंचा
मौके पर एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

 
रायपुर : OBC आरक्षण पर 3 मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बीजेपी के आरोपों पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के मंत्री और नेता गुमराह कर रहे हैं
OBC आरक्षण के लिए बीजेपी कोर्ट क्यों नहीं गई
बस्तर-सरगुजा में OBC आरक्षण शून्य हो गया है
कांग्रेस सरकार में OBC को आरक्षण मिला था
बीजेपी OBC को चुनाव से वंचित करना चाहती है
डबल इंजन सरकार में OBC आरक्षण से वंचित है

प्रयागराज: ग्रीस की एक साधिका पेनेलोप कहती हैं, “योग में मेरी यात्रा करीब 20 साल पहले शुरू हुई थी। उस समय सोशल मीडिया आज जितना नहीं था, इसलिए मैंने कुंभ के बारे में कभी नहीं सुना था। मैं पहली बार यहां आई हूं और मैं अपने पति की वजह से यहां आई हूं… आज यहां लोगों की संख्या मेरे देश की आबादी से 5 गुना ज्यादा है…”
#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj: Penelope, a devotee from Greece, says, “My journey into yoga started almost 20 years ago. At that time, social media did not exist as much as it does today, so I had never heard about the Kumbh. This is my first time here and I am here… pic.twitter.com/OF0dPvU75b
— ANI (@ANI) January 14, 2025

#WATCH प्रयागराज: कथा वाचक जया किशोरी ने महाकुंभ मेला 2025 पर कहा, “सभी को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं पहली बार कुंभ में स्नान के लिए आई हूं… मैं चाहूंगी कि देश का हर व्यक्ति महाकुंभ के दर्शन कर सके… हम अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कार दुनिया… pic.twitter.com/iqqdprQJLA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2025

जशपुर: सीएम विष्णु देव साय के भतीजे की कार हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त
चालक को आई गंभीर चोट, कांसाबेल में इलाज जारी
सुबह घना कोहरा होने के कारण हुआ हादसा
बगिया सीएम हाउस के पास पुल में हुआ हादसा

कोरबा : सराफा व्यापारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मुंबई से गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी सूरज गिरी
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर हुई रवाना
कल होगा मामले का खुलासा
पहले ही 2 सह आरोपी हो चुके है गिरफ्तार
मुख्य आरोपी मृतक के यहां करता था ड्राइवरी
चोरी करने के नीयत से कारोबारी को मारे थे

रायपुर: दिल्ली चुनाव की अपनी पहली रैली के लिए मुस्लिम बहुल इलाके में पहुंचे राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल की तुलना नरेंद्र मोदी से की । राहुल गाँधी के इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गयी है । छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राहुल गाँधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की राहुल गांधी की बातों में कितना वजन है यह सभी को मालूम है.

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर के दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के नाम पर पत्रकार भवन बनेगा। इतना ही नहीं उनके परिवार वालों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहयता राशि दी जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में इसका ऐलान किया है। बलरामपुर जिले के लिए रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके साथ ही उनकी स्मृति में एक पत्रकार भवन बनाया जाएगा।

रायपुर: कांग्रेस के पार्षदों की सैलरी “मनमोहन सिंह कमेटी” में जमा करने के फरमान पर सीएम का बयान
यह उनकी पार्टी का मामला है
भाजपा पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को ही सफलता मिलेगी

  • रायपुर: जिला पंचायत में ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा
  • कांग्रेस जबरदस्ती राजनीति कर रही
  • उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार लिया गया निर्णय
  • पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का गठन कर बेहतरीन काम किए गए
  • मैदानी क्षेत्रों में भी उनका (ओबीसी) आरक्षण बढ़ा
  • 50% अनारक्षित सीटों पर वही लोग आयेंगे
  • कांग्रेस जनता को गुमराह करती है
  • जनता सच्चाई जानती है

CG Hindi News Today Live: फ्लोरामैक्स मामले में फोटो वार,…
Ambikapur Crime News: पांच साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी…
Rajim Kumbh Mela 2025 Date: कब से शुरू होगा राजिम…
Train Cancel in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के यात्रीगण कृपया ध्यान दें..…
MP CG Weather Update: सावधान.. 24 घंटे बाद कड़ाके की…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News